पंजाब कैबिनेट को लेकर बड़ा निर्णय, दो मंत्रियों के पोर्टफोलियो में बदलाव, सीएम मान के पास 11 विभाग
पंजाब सरकार (Punjab Government) के दो कैबिनेट मंत्रियों के विभागों को लेकर सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बड़ा निर्णय लिया है। कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह (Chetan Singh) और गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh) के विभागों में बदलाव किया गया है। जबकि सीएम भगवंत मान के पास 11 विभागों को जिम्मा है।
कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह (Chetan Singh) और गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh) के विभागों में बदलाव किया गया है। जबकि सीएम भगवंत मान के पास 11 विभागों को जिम्मा है। गुरमीत सिंह मीत हेयर से खनन विभाग ले लिया गया है। उनकी जगह अब चेतन सिंह जोड़माजरा को खनन विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास अब युवा और खेल विभाग रहेगा। पंजाब सरकार ने कैबिनेट में इस बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी है।

इसके अलावा पंजाब सरकार ने प्रशासनिक अमले भी बड़े फेरबदल किए हैं। कैबिनेट में बदलाव से एक दिनि पहले कठई सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। राज्य सरकार ने 21 आईएएस और 10 राज्य सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया। सात जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) और तीन पुलिस आयुक्तों का तबादला किया गया है।
शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक लुधियाना के पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू को उपमहानिरीक्षक (DIG), प्रशासन के रूप में तैनात किया गया, जबकि कुलदीप सिंह को लुधियाना के पुलिस आयुक्त का प्रभार दिया गया। आईपीएस अधिकारी गुप्रीत सिंह भुल्लर को नौनिहाल सिंह की जगह अमृतसर के पुलिस आयुक्त के रूप में तैनात किया गया, जबकि स्वपन शर्मा को जालंधर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया।
नीरजा वोरुवुरु को एडीजीपी, साइबर अपराध जबकि आर के जायसवाल को एडीजीपी, इंटेलिजेंस-1 के पद पर तैनाती दी गई है। जबकि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बी. चंद्रशेखर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), आधुनिकीकरण के पद पर तैनात किया गया है, जबकि पी के सिन्हा को एडीजीपी, एनआरआई, मोहाली के पद पर तैनात किया गया।












Click it and Unblock the Notifications