डेरा बाबा नानक में सीएम भगवंत मान ने भरी हुंकार, कांग्रेस और बादल परिवार पर किया प्रहार

CM Bhagwant Mann Rally: पंजाब के सीएम भगवंत मान आजकल उपचुनाव के प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं। बीते दिन सीएम भगवंत मान डेरा बाबा नानक में उपचुनाव के लिए AAP उम्मीदवार गुरदीप रंधावा के पक्ष में जनसभा करने पहुंचे। यहां उन्होंने AAP उम्मीदवार को वोट देने की अपील की। अपने संबोधन में सीएम मान ने कांग्रेस और बादल परिवार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि इनका मुख्य उद्देश्य सत्ता पाना है। उन्हें जनता की कोई परवाह नहीं है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम मान ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस का एक मात्र उद्देश्य है सत्ता पाना। ये लोग केवल सत्ता की लड़ाई लड़ते हैं मगर आम आदमी पार्टी जनता के लिए काम करती है। पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली दी है और उनके लिए अच्छे स्कूल और अस्पताल बनवा रहे हैं।

Bhagwant Mann

सीएम मान का बादल पर वार

सीएम मान ने कहा कि बादल परिवार ने समुदाय के नाम पर सिर्फ शोषण किया है, प्रदेश को लूटा है। उन्होंने संसद में युवा साहिबजादों के लिए श्रद्धांजलि प्रथा शुरू किए जाने का जिक्र किया, जो सत्र शुरू होने से पहले हर 26 दिसंबर को होती है। उन्होंने कहा कि वह संसद में श्रद्धांजलि की मांग करते हैं। पंजाब सरकार ने सड़कों पर होने वाली दुर्घटना में कमी लाने के लिए नए वाहनों से लैस 'रोड सेफ्टी फोर्स' (SSF) के गठन किया। इसकी वजह से पिछले 6 महीनों में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों के मामले में 45 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। आड SSF की वजह से ट्रैफिक जाम में भी काफी कमी आई है क्योंकि वो सड़कों पर बिना वजह गाड़ियों को नहीं रोकते हैं।

45 हजार नौकरियां दी

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में रोजगार के अवर पैदा कर रही है। उनकी सरकार ने राज्य में युवाओं को 45,000 से ज्यादा नौकरियां दीहैं। टाटा स्टील, बीएमडब्ल्यू, सनातन टेक्सटाइल्स, क्लास, वर्बियो और फ्रायडेनबर्ग जैसी नामचीन कंपनियों यहां निवेश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+