पंजाब में चुनावी अभियान की शुरुआत में केंद्र पर जमकर बरसे अरविंद केजरीवाल, बोले- हम दिन-रात काम कर रहे

पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा पिछले दो साल से हम रात-दिन काम कर रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री, सारे मंत्री, विधायक पंजाब के लोगों की 24 घंटे सेवा कर रहे हैं। पंजाब में आज दो साल के बाद पंजाब के बच्चे-बच्चे से पूछ लो, दूसरी पार्टी वालों से भी पूछ लो, सब एक ही बोलते हैं कि 75 साल में ऐसी सरकार हमने नहीं देखी। इतनी ईमानदार, मेहनती सरकार, रोज-रोज नए-नए आइडिया लेकर आते हैं, काम करते हैं।

एक समय ऐसा था कि जब पंजाब के अंदर निगेटिविटी थी, लॉ एंड ऑर्डर की समस्या थी, महंगाई बढ़ रही थी, बिजली के बिल बढ़ रही थी, बिजली आती नहीं थी, किसान दुखी थी, व्यापारी दुखी थे, हर तरफ निगेटिविटी थी। आज चारो तरफ पॉजिटिविटी है। ढेरो उद्योगपति वापस पंजाब आना चाहते हैं। बच्चों को रोजगार मिल रहे हैं, नौकरियां पक्की हो रही है। रोज नए-नए मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं। पंजाब के लोगों की बिजली मुफ्त हो गई।

arvind kejriwal

अब 24 घंटे बिजली मिल रही है। शानदार स्कूल बन रहे हैं। पहले कर्मचारी टंकियों पर चढ़े रहते थे, अब वो पक्के हो गए हैं। खूब काम चल रहा है, लेकिन अभी बहुत काम करना बाकी है। पंजाब के लोगों को हम अपना माइ-बाप मानते हैं। जनतंत्र में सरकार नौकर होती है, जनता मालिक होती है। हम सेवक हैं, जनता भगवान है, हम जनता के भक्त हैं। जब भक्त अपने भगवान के पास जाता है तो और मांगता है। ऐसे ही हम पंजाब की जनता से और मांगने आए हैं।

आपने हमे 117 में से 92 सीटें दी हैं। हम आपके बहुत शुक्रगुजार हैं। हमे आपसे लोकसभा चुनाव में 13 सीटें चाहिए। यह सीटें हमे अपने लिए नहीं चाहिए, बल्कि पंजाब को रंगला बनाने के लिए, पंजाब की तरक्की के लिए ये 13 सीट चाहिए हमें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+