संगरूर से AAP प्रत्‍याशी गुरमीत सिंह मीत हेयर के लिए सीएम भगवंत मान की मां ने मांगे वोट

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान 1 जून को होगा। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान इसी आखिरी और सातवें चरण में होना है। पंजाब की सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी 13 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रही है।

बुधवार को संगरूर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर के पक्ष में दिड़बा निर्वाचन क्षेत्र के गांवों में बड़ी चुनावी रैलियां आयोजित की गईं। आप प्रत्‍याशी के समर्थन में आयोजित रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मां हरपाल कौर और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जनता के बीच जाकर मीत हेयर के लिए वोट मांगे।

punjab cm maan mother

सीएम के पैतृक गांव सतोज के निवासियों ने मीत हेयर को भारी अंतर से जीतकर भगवंत सिंह मान के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।

सीएम की मां हरपाल कौर ने अपील करते हुए कहा कि जैसे आपने हमेशा उनके बेटे भगवंत सिंह मान का समर्थन किया है, अब मीत हेयर का भी समर्थन करें ताकि वह संसद में पंजाब और संगरूर की आवाज बन सकें।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दो साल में जो आम आदमी पार्टी की सरकार ने किया है, वह पिछली सरकारों ने 70 साल में नहीं किया।

उन्होंने रैली में मौजूद जनता को संबोधित करते हुए बताया पंजाब को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी गई, जिससे 90 फीसदी परिवारों का बिल शून्य आया. 43000 से अधिक युवाओं को रोजगार दिया। फ्री और क्‍वालिटी ट्रीटमेंट के लिए 829 आम आदमी क्लीनिक खोले। स्कूल ऑफ एमिनेंस खोले जा रहे हैं.

आप प्रत्‍याशी मीत हेयर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेतों में लगातार और दिन में बिजली उपलब्ध कराती है. फसलों का उचित विपणन एवं त्वरित भुगतान। जलधाराओं को बहाल किया और एक निजी थर्मल प्लांट खरीदा। जो वादे नहीं किये गये थे, वे भी पूरे किये गये। 14 टोल प्लाजा बंद कर दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान बचाने के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+