मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चैत्र नवरात्र की दी शुभकामनाएं
आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवदुर्गा की उपासना के पर्व नवरात्र का आज पहला दिना है। 17 अप्रैल को महानवमी के साथ इसका समापन होगा। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवरात्र की शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने लोगों को नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा आप सभी को नरातों को शुभकामनाएं, ये नराते सभी के घरों में स्वास्थ्य, प्रगति और खुशियां लाएं। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र कि हर दिन अलग-अलग स्वरूप में आकर मां अपने भक्तों को वरदान देती हैं।

चैत्र नवरात्रि को हिंदुओं के लिए सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व का काल है। इस दौरान हिंदू नव वर्ष की भी शुरुआत होती है। इन नौ दिनों के दौरान भक्त देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं और उपवास करते हैं। साथ ही अनुष्ठान करते हैं। आशीर्वाद और दैवीय सुरक्षा पाने के लिए मंदिरों में जाते हैं। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है।
इस वर्ष चैत्र नवरात्रि के नौ दिन 9 अप्रैल से शुरू होंगे और 17 अप्रैल को समाप्त होंगे। चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म से जुड़े लोगों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र महीने में आता है। रामनवमी के उत्सव के साथ 9 दिनों की नवरात्रि समाप्त होती है।












Click it and Unblock the Notifications