गुरू अमरदास के गद्दी दिवस की सीएम भगवंत मान ने दी बधाई

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीसरे पातशाह साहिब श्री गुरू अमरदास जी के गुरू गद्दी दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा तीसरे पातशाह साहिब श्री गुरु अमरदास जी जो महान संत थे और उन्होंने लोगों की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया, वह काफी विनम्र व्यक्ति थे। उनके गुरु गद्दी दिवस की सभी भक्तों को बधाई। गुरु साहिब जी का संपूर्ण मानवता के लिए समावेशिता का संदेश और सामाजिक समानता की शिक्षाएं हमेशा रहेंगी और सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।

बता दें कि गुरु अमरदास का जन्म 5 मई 1479 को बासरके गांव में हुआ था। वह एक किसान और व्यापारी तेज भान के सबसे बड़े बेटे थे। जब गुरु अमरदास बड़े हुए तो उनकी शादी मनसा देवी से हुई। उनके दो बेटे मोहरी और मोहन और दो बेटियां दानी और भानी थीं।

Amardas

वह एक बहुत ही धार्मिक वैष्णव हिंदू थे जिन्होंने अपना अधिकांश जीवन एक धर्मनिष्ठ हिंदू के सभी अनुष्ठान तीर्थयात्राओं और व्रतों को पूरा करने में बिताया। बुजुर्ग अवस्था में गुरू अमरदास की मुलाकात गुरु अंगद से हुई जिसके बाद उन्होंने सिख धर्म अपना लिया। जिसके बाद 73 वर्ष की आयु में गुरु अंगद के बाद वह तीसरे गुरु बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+