कांग्रेस पर CM भगवंत मान का तंज, एक समय आएगा लोग कहेंगे- एक थी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव में कुछ ही महीनों का समय बचा है, ऐसे में विपक्षी गठबंधन इंडिया चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनाने में जुटा है और सभी विपक्षी दलों को इसके लिए एक साथ लाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिस तरह से कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है उससे विपक्षी गठबंधन में सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है।

भगवंत मान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जल्द ही ऐसा समय आएगा जब पंजाब और दिल्ली की माताएं अपने बच्चों को यह कहानी सुनाएंगी कि एक थी कांग्रेस। हालांकि मान ने यह जरूर कहा कि इंडिया गठबंधन के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन जरूरी है। मान ने कहा कि जब देश का संविधान बचेगा तभी यह देश बचेगा। ये सभी दल आपस में सीटों का बंटवारा कर लेंगी। इसपर इंडिया गठबंधन की अगली बैठक में फैसला लिया जाएगा।

bhagwant mann

भगवंत मान से जब पत्रकारों ने पूछा क्या कांग्रेस का पंजाब से सफाया हो गया है तो इसपर भगवंत मान ने कहा कि आज कांग्रेस की क्या स्थिति है, क्या पंजाब में उसकी स्थिति साफ होने से कम है। दिलचस्प बात है कि कांग्रेस आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं करने के पक्ष में है। लेकिन भगवंत मान के रूख से साफ है कि वह चाहते हैं कि इंडिया गठबंधन में सभी दल साथ हों, जिसमे कांग्रेस भी शामिल है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव परिणाम आने से पहले भगवंत मान ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि आम आदमी पार्टी को सरकार बनाना और चलाना दोनों आता है। लेकिन तीनों ही राज्यों में आम आदमी पार्टी को एक फीसदी से भी कम वोट मिला, जिसके बाद सीएम मान के रुख में बदलाव नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+