सुखविंदर सिंह के साथ भगवंत सिंह ने गाया पंजाबी गाना, वीडियो वायरल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरे जोश के साथ प्रदेश में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वह अलग-अलग जगह जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमे वह गाना गाते नजर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान बॉलीवुड के जानेमाने सिंगर सुखविंदर सिंह के साथ कार में नजर आ रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के कहने पर उनका पुराना पंजाबी गाना गा रहे हैं। सीएम मान की गाना गाने का वीडिोय काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मुख्यमंत्री पुराना गाना सोने दे कंगणा गा रहे हैं। गाने को सुनने के बाद सुखविंदर सिंह उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं, वह कहते हैं आपने काफी सुर में यह गाना गाया है। सुखविंदर सिंह की गुजारिश पर मानकर बाबू सिंह मान का लिखा हुआ गाना गाया। सीएम मान की सुरीली आवाज सुनकर लोग सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्रक में सवार होकर स्थानीय लोगों से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में ड्रग्स की समस्या को लेकर लोगों से चर्चा की। गौर करने वाली बात है कि पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं और सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का पहले ही ऐलान कर दिया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि बाकी के 5 उम्मीदवारों का भी अगले पांच दिनों में ऐलान कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया है कि प्रदेशकी सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी जीत दर्ज करेगी।












Click it and Unblock the Notifications