Punjab CM भगवंत मान की चेतावनी, फीस रेगुलेशन का उल्लंघन करने पर स्कूलों का NOC कैंसिल होगा
मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा है कि पंजाब के सरकारी स्कूलों को 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' (Punjab School of Eminence) के रूप में विकसित किया जाएगा।
चंडीगढ़, 26 जून : पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ना ऐलान किया है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों को 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि शैक्षणिक सुधारों के प्रति पंजाब सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेक्चरर को मिलने वाली सैलरी पर सीएम मान ने कहा कि लेक्चरर को सैलरी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से बनाए गए नियमों के तहत ही होगी।

प्राइवेट स्कूलों में फीस रेगुलेशन
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी AAP की सरकार है। अपने स्कूलों में हुए बदलाव को AAP बड़ी सफलता के रूप में प्रचारित करती है। पार्टी का दावा है कि दिल्ली के फॉर्मूले से प्रेरित होकर पंजाब के सरकारी स्कूलों में भी सकारात्मक बदलाव किए जाएंगे। विधानसभा में सीएम भगवंत मान ने कहा, छात्रों को क्वालिटी का एजुकेशन मिले, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में फीस रेगुलेशन जरूरी है।
रद्द होगा स्कूलों का NOC
सीएम मान ने आश्वस्त किया कि प्राइवेट स्कूलों को 2016 के फी अधिनियम के तहत चलना होगा। ऐसा नहीं करने पर स्कूलों पर एक लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन और मनमाने तरीके से फी बढ़ाने की शिकायत सही पाए जाने पर स्कूलों का NOC रद्द कर दिया जाएगा।
19 नए ITI में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग
उन्होंने कहा कि सरकार क्वालिटी एजुकेशन के साथ तकनीकी शिक्षा पर भी जोर दे रही है। बकौल सीएम मान, पंजाब सरकार तकनीकी शिक्षा के लिए 19 नए इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) की स्थापना कर रही है। उन्होंने बताया कि डिमांड के मुताबिक तकनीकी संस्थाओं में 44 नए कोर्स शुरू करने पर मंथन किया जा रहा है।
गैर शिक्षण कार्यों के लिए अलग कैडर
बकौल मान, पंजाब के सरकारी स्कूलों में एलिमेंट्री ट्रेंड टीचर (5994) और प्री प्राइमरी शिक्षकों (8393) की नियुक्ति का प्रोसेस चल रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली में बदलाव का एक प्रमुख संकेत ये भी होगा कि शिक्षकों को केवल पढ़ाने के काम में ड्यूटी मिलेगी। शिक्षण कार्य से अलग स्कूली काम के लिए अलग से कै़डर का गठन किया जाएगा।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications