पंजाब में ड्रग्स की तस्करी पर सख्त मान सरकार, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

पंजाब में नशे को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश की भगवंत मान सरकार कई बड़े कदम उठा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए ड्रग्स की संभावित तस्करी को लेकर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रदेश से ड्रग्स को पूरी तरह से खत्म करना है।

चुनाव के दौरान जो भी व्यक्ति ड्रग्स की तस्करी करता पकड़ा जाए, पुलिस की जांच सिर्फ उसतक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि उसके पीछे के पूरे सिंडिकेट की जांच की जानी और इसके पीछे की बड़ी मछली तक पहुंचने की कोशिश होनी चाहिए।

CM Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री ने बुधवार को आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि कुछ दिनों में लोकसभा के चुनाव होंगे। हमें चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव कराना है। चुनाव के दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था को बरकरार रखते हुए नशे की तस्करी पर भी रोक लगाना है। लुधियाना में पुलिस लाइन में हुई इस बैठक में पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री की बैठक के बारे में आईजीपी सुखचैन गिल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान निर्देश दिया है कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराना है। बाहर से फोर्स आएगी, अलग-अलग शहरों में जाएगी। ऐसे में हमे चेकिंग के दौरान लोगों की धार्मिक भावना का भी खयाल रखना है। नाके पर चेकिंग के दौरान मर्यादित व्यवहार करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे देश के सामने मिसाल पेश करनी है कि कैसे लोकतंत्र का मेला आयोजित किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+