'राजा वड़िंग गमले के पौधों जैसे हैं', कांग्रेस के 'गढ़' गिद्दड़बाहा में गरजे सीएम भगवंत मान

Punjab CM Bhagwant Mann Attacks Congress: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों विधानसभा उपचुनाव के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। इसी के तहत मंगलवार को सीएम भगवंत मान गिद्दड़बाहा में AAP उम्मीदवार हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों के समर्थन में गांव खिड़कियां वाला व हरीके कलां में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में मान ने कांग्रेस और राजा वारिंद पर जोरदार हमला बोला।

सीएम मान ने गिद्दड़बाहा में राजा वारिंग पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा गिद्दड़बाहा वालों, आप सब कुछ जानते हो कौन आपको दिल से प्यार करता है और कौन आपको इस्तेमाल करके छोड़ देता है। आपको सब पता है। आपका इस जनसभा में भारी संख्या में पहुंचना एक नई कहानी लिखने का संकेत है। हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों आपका अपना बच्चा है, वह आपके बीच ही रहा है। आप इसको जिताओ, आपकी हर मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे।

Bhagwant Mann

राजा वारिंग पर साधा निशाना

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग पर निशाना साधते हुए सीएम भदवंत मान ने कहा, राजा वड़िंग और मनप्रीत बादल गमले के पौधों जैसे हैं, जहां मर्ज़ी से उठाओ और जहाँ मर्ज़ी रख दो। लेकिन दूसरी तरफ आपका अपना हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों बरगद के पेड़ जैसा है, यहाँ जड़ें हैं और यहीं आपके बीच रहेगा।

आगे मान ने कहा कि गिद्दड़बाहा वालों, इन कांग्रसियों पर बिलकुल भी यकीन मत करना। जिन्होंने 13 सालों में कुछ नहीं सुधारा, उन्होंने अब क्या सुधारना है। गिद्दड़बाहे वालो, आज इतना इकट्ठ करके तो आपने कमाल ही कर दिया। अगर कांग्रेस ने इतना इकट्ठ करना होता तो कम से कम लाख-दो लाख की तो जलेबियाँ ही लग जातीं, जबकि आपने हमारे एक ही सन्देश पर इतना बड़ा इकट्ठ कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+