अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़के सीएम भगवंत मान, बोले- उनकी सोच को कैसे कैद करोगे

जिस तरह से प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है उसपर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीखा हमला किया है। भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे पर उनकी सोच को कैसे कैद करोगे। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और हम अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं, इंकलाब जिंदाबाद।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार की शाम दिल्ली शराब नीति घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया था। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। पार्टी देशभर में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को भगवंत मान अपना बड़ा भाई मानते हैं। अक्सर वह अरविंद केजरीवाल के साथ पार्टी के बड़े कार्यक्रमों में नजर आते हैं।

cm mann

अरविंद केजरीवाली की गिरफ्तारी के बाद आज पंजाब के मोहाली ने बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी के समर्थनक मैं भी केजरीवाल के पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पंजाब सरकार में मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि भाजपा वाले कहते थे कि नरेंद्र मोदी नहीं तो कौन। उन्हें पता है कि नरेंद्र मोदी नहीं तो अरविंद केजरीवाल हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद पार्टी खत् नहीं होगी बल्कि बढ़ेगी।

गौर करने वाली बात है कि गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुुनवाई चल रही है। इस दौरान ईडी ने अरविंद केजरीवाल पर संगीन आरोप लगाए। वहीं अरविंद केजरीवाल की पैरवी कर रहे अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ईडी के सभी आरोप हवा-हवाई है। इन आरोपों में कोई पुख्ता सबूत नहीं है। अभी तक ईडी मनी ट्रेल को साबित नहीं कर पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+