Punjab News: सीएम भगवंत मान ने अयोध्‍या राम मंदिर में किए 'रामलला' के दर्शन, बोले- ये भाई-चारा...

उत्‍तर प्रदेश में निर्मित भगवान श्रीराम के भव्‍य मंदिर में बालरूपी भगवान रामलला के दर्शन करने हर दिन हजारों की संख्‍या में भक्‍त पहुंच रहे हैं। वहीं देश की जानी-मानी हस्तियां,नेता अभिनेताओं के रामनगरी अयोध्‍या आने का सिलसिला जारी है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के दो राज्‍यों के दो मुख्‍यमंत्री एक साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन करने पहुंचे।

punjab cm maan

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान सपरिवार आयोध्‍या सोमवार की सुबह पहुंचे और राम मंदिर जाकर भगवान श्रीराम के सामने मत्‍था टेका और आर्शीवाद लिया।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा "आज अपनी मां समेत पूरे परिवार के साथ भगवानराम के दर्शन किए, बहुत दिन से इच्‍छा थी जो आज पूरी हुई। उन्‍होंने कहा मेरी प्रार्थना है कि सबमें भाई-चारा बना रहे, भारत एक गुलदस्‍ता है और गुलदस्‍ते के अलग-अलग रंग हैं, हर फूल का अपना रंग अपनी सुगंध है, यहां रामलला के दर्शन करके बहुत अच्‍छा लगा।"

दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की पत्‍नी गुरुप्रीत कौर ने पहले अयोध्‍या राम मंदिर में राम दरबार पर शीश नवाया इसके बाद रामलला के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन पाकर दोनों मुख्‍यमंत्री और उनका परिवार बहुत प्रसन्‍न नजर आए।

आम आदमी पार्टी जो कि विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल हैं उसी गठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम का बहिष्‍कार करने का ऐलान किया था, ऐसे में पंजाब सीएम भगवंत मान और दिल्‍ली सीएम केजरीवाल ने राजनीति से ऊपर उठकर जो रामलला के दर्शन करने आए, उसने उनके समर्थकों का दिल जीत लिया है।

बता दें एक दिन पहले ही उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट और विधायकों के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्‍या पहुंंचे थे।
खास बात ये थी कि सीएम योगी ने पक्ष विपक्ष सभी विधायकों को भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए साथ आने का न्‍यौता दिया था।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ के साथ अयोध्‍या जाने का न्‍यौता कई विपक्षियों ने स्‍वीकारा और पक्ष विपक्ष मिलाकर कुल मंत्रियों, विधायकों समेत कुल 330 नेताओं ने सीएम योगी के साथ रामलला के भव्‍य दर्शन किए। ये पहला मौका था जब किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ रामलला का दर्शन करने पहुंचे थे।

रविवार को जो विधायक मुख्‍यमंत्री योगी के साथ अयोध्‍या में दर्शन करने गए उनमें भाजपा के 296, अपना दल एस के 13, रालोद के पांच, बसपा व कांग्रेस का एक-एक विधायक, निषाद पार्टी के छह और सुभासपा के पांच विधायक साथ थे। वहीं लगभग 100 विधायक अपने परिवार संग दर्शन करने पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+