सीएम भगवंत मान ने किया वीडियो संदेश जारी,कहा- आम आदमी के हालात बदलने चाहिये

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक वीडियो संदेश जारी करके कहा है कि हमारे देश को आजाद हुए 76 साल हो चुके हैं,लेकिन कई चीजों में हमको आज़ादी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ने वालों को इस बात की चिंता थी कि देश कैसे हाथों में जायेगा। हमने आज़ादी की जंग इसलिए लड़ी थी कि आने वाली पीढ़ी की जिंदगी आसान हो सके, ना कि इसलिए,वह जगह-जगह सरकारी दफ्तरों में धक्के खाएं। सीएम मान ने कहा कि अगर आज़ादी की जंग इकट्ठे होकर लड़ी गई थी,तब सुख भी सबको एकसाथ ही मिलनी चाहिए।

bhagwant mann

ज्ञात हो कि पंजाब के लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाएं मुहैया करवाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'भगवंत मान सरकार, आपके द्वार' का आगाज किया है, इसके तहत 43 सेवाएं लोगों को घर बैठे मिलेंगी। इस योजना का नाम 'भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार' है। इस योजना के तहत पंजाब के लोगों को उनके घर पर 43 सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसमें दिनचर्या से जुड़े कई राहत कार्य शामिल हैं, जिनके लिए लोगों को वक़्त निकालकर सरकारी कार्यालयों या सेवा केंद्रों पर जाना पड़ता था, किंतु अब नहीं जाना पड़ेगा।

अब राज्य के लोगों के लिए घर बैठे ही जन्म प्रमाणपत्र, विवाह प्रमाणपत्र, मृत्यु, आय, आवास, जाति, सीमावर्ती क्षेत्र, पेंशन, बिजली बिल भुगतान, ग्रामीण क्षेत्र और भूं सीमांकन जैसे कई कार्य पूरे हो जाएंगे। पंजाब सरकार के मुताबिक कि हथियार के लाइसेंस, आधार और स्टांप पेपर को छोड़कर सभी सरकारी सेवाएं इस योजना के भीतर आएंगी।

यह भी पढ़ें ' पंजाब के लोगों और सरकार के बीच दूरी सिर्फ एक कॉल की', CM मान की डोर स्टेप डिलीवरी पर बोले राघव चड्ढा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+