सतलुज यमुना लिंक पर आज फिर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री ने की बैठक
Punjab Haryana News: हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री आज (गुरुवार) फिर सतलुज यमुना लिंक नहर मुद्दे पर बैठक की। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच यह तीसरी बैठक है। यह बैठक आज शाम 4 बजे शुरू हुई थी।
सेक्टर-17 स्थित होटल ताज में बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की। बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल हुए।

इस दौरान दोनों राज्यों के मुख्य सचिव और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पहले भी बैठक हुई। लेकिन उस बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला। काफी लंबे समय से इस मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा का पेंच फंसा हुआ है, जो अभी तक सुलझा नहीं है।
यह भी पढ़ें- Punjab News: गणतंत्र दिवस पर झांकियां रद्द करने पर सीएम मान ने की केंद्र सरकार की निंदा, जानिए पूरी वजह












Click it and Unblock the Notifications