Punjab News: गणतंत्र दिवस पर झांकियां रद्द करने पर सीएम मान ने की केंद्र सरकार की निंदा, जानिए पूरी वजह
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस की परेड पर प्रदेश की प्रस्तावित झांकियों को रद्द करने की निंदा की है। 26 जनवरी की परेड में पंजाब की तीन झांकियों को रद्द कर दिया गया है। इस साल 20 राज्यों की झांकियां दिखाई जाएगी। लेकिन पंजाब की झांकी इसमें नहीं होगी। यह लगातार दूसरा साल है। जब पंजाब की झांकी को स्थान नहीं दिया जा रहा है।
केंद्र सरकार कर रही पंजाब के साथ पक्षपात
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसकी आलोचना करते हुए केंद्र सरकार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में सबसे ज्यादा कुर्बानियां देने वाले राज्य की झांकी को नहीं दिखाया जा रहा है। यह पंजाब के साथ पक्षपाती रवैया है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री के इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा गया है कि यह तकनीकी वजह से रद्द हुई होगी। भगवंत मान सिर्फ राजनीति कर रहे हैं।

कुर्बानियों वाले दिन केंद्र सरकार ने पंजाब के साथ धोखा किया
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अचानक बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह तीन दिन हमारे लिए छोटे साहिबजादों की लासानी शहादत को नमन करने वाले होते हैं। लेकिन इसी कुर्बानियों वाले दिन केंद्र सरकार ने पंजाब के साथ बड़ा धोखा किया है। आज ही हमें चिट्ठी मिली है कि इस बार गणतंत्र दिवस की परेड पर हमारी झांकी को नहीं दिखाया जाएगा।
पंजाब सरकार ने झांकियों के लिए किए थे तीन प्रस्ताव तैयार
सीएम मान ने बताया की झांकी के संबंध में हमने 4 अगस्त 2023 को ही इस बारे में केंद्र सरकार को लिख दिया था कि अगले 3 साल के लिए हम यह झांकी लगाना चाहते हैं। केंद्र सरकार ने हमसे तीन विकल्प पूछे। हमने तीन प्रस्ताव तैयार किए। जिसमें पहले पंजाब की कुर्बानियां और शहादतों का इतिहास। दूसरा माई भागो-नारी सशक्तिकरण और तीसरा पंजाब की अमीर विरासत और उसकी पेशकारी। सभी के दो-दो डिजाइन भेजे। पहली झांकी में भगत सिंह और साइमन कमीशन गो बैक, दूसरी में लगभग ऐसा ही था। दूसरा माई भागो महिला वारियर नारी शक्ति के तौर पर पेश किया गया। तीसरी में पंजाब की संस्कृति को पेश किया गया।
ਅਹਿਮ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਪੰਜਾਬ ਭਵਨ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ Live... https://t.co/Qx9wYcQvHW
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) December 27, 2023












Click it and Unblock the Notifications