अरविंद केजरीवाल पर पंजाब में आचार संहिता के उल्लंघन का लगा आरोप, राज्य निर्वाचन आयोग ने दिए FIR के निर्देश
चंडीगढ़, फरवरी 19। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पंजाब में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। इस संबंध में पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने सीनियर एसपी SAS नागर से अनुरोध किया है कि वो केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज करें। आपको बता दें कि केजरीवाल के खिलाफ शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी और कहा था कि उन्होंने राज्य में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है और अन्य पार्टियों पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं।

वोटिंग से एक दिन पहले हुए कार्रवाई
Recommended Video
जानकारी के मुताबिक, शिरोमणी अकाली दल के उपाध्यक्ष द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए एक वीडियो के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग के प्रमुख ने यह निर्देश दिया गया है। शिकायत के मुताबिक, विपक्षी नेताओं को गद्दार कहने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि केजरीवाल के खिलाफ ये एफआईआर दर्ज करने के निर्देश चुनाव से एक दिन पहले दिया गया है।
अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह ने कहा है कि सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो भी जारी किया था, लेकिन उन्होंने चुनाव आयोग के सामने भी झूठ बोला। आप की ओर से कल फिर एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें विरोधी नेताओं पर आपत्तिजनक बयान किया गया है। धन्यवाद है चुनाव आयोग का, जिन्होंने इसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है। अर्शदीप सिंह ने कहा कि विक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ इन्होंने गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में वो माफी मांगकर बच गए।












Click it and Unblock the Notifications