पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे चरणजीत सिंह चन्नी, पहली बार राज्य को मिलेगा दलित सीएम

चंडीगढ़, 19 सितंबर। मुख्यमंत्री पद से कैबिनेट समेत कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद अब पंजाब को नया मुखिया मिल गया है। पंजाब कांग्रेस की बैठक में सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम लगभग तय होने के बाद आखिरी पलों में चरणजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता चुना गया, इसके साथ ही पार्टी आलाकमान ने भी उनके नाम पर मुहर लगा दी है। चरणजीत सिंह चन्नी दलित सिख हैं और राज्य के मुखिया के पद पहुंचने वाले समुदाय के पहले व्यक्ति हैं। वहीं, पंजाब के नए नेतृत्व में इस बार दो डिप्टी सीएम होने की भी संभावना जताई जा रही है। भारत भूषण आशू और अरुणा चौधरी राज्य के उप-मुख्यमंत्री के पद पर शपथ ले सकते हैं। पंजाब के नए मुखिया के नाम की घोषणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट कर दी।

Charanjit Singh Channi will be the new Chief Minister of Punjab Congress has stamped

गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच लंबे कलह के बाद अब राज्य को नया मुखिया मिल गया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने भी सीएम के तौर पर अपने नाम की सिफारिश की थी लेकिन वह चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर भी सहमत हैं। चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू काफी करीबी माने जाते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ 40 विधायकों के हस्ताक्षर वाली चिट्टी भी आलाकमान को सुखजिंदर रंधावा ने ही लिखी थी, इसमें चरणजीत ने भी हस्ताक्षर किया था। अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद सुखजिंदर रंधावा के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन आखिरी पलो में चरणजीत सिंह के नाम की घोषणा की गई ।

यह भी पढ़ें: पंजाब में कैप्टन के इस्तीफे के बाद गहलोत के OSD ने किया था ट्वीट, कुछ घंटे के अंदर देना पड़ गया इस्तीफा

Recommended Video

    Punjab New CM: चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बनने की कहानी | Charanjit Channi पंजाब | वनइंडिया हिंदी

    क्या करेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह?
    अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अपने बयान के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह फ्लोर टेस्ट की मांग करते हैं या नहीं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़कर किसी अन्य पार्टी या फिर अपनी पार्टी बनाने की भी आशंकाएं भी जताई जा रही हैं। वहीं, चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने नाम के औपचारिक ऐलान के बाद ही हरीश रावत समेत पंजाब के कई विधायक राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मिलने का समय मांगा था। चरणजीत के घर पर बधाई देने वाले विधायकों का तांता लगा हुआ है, सभी ने नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर खुशी जताई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+