चन्नी ने अपने परिवार की 2 डॉक्टर महिलाओं को पक्का करवाने की थी पैरवी, जानिए किसने लगाया आरोप ?

पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री पद संभालते ही घोषणाओं की झड़ी लगा दी। सीएम चन्नी पुरज़ोर कोशिश कर रहे हैं कि आचार संहिता लगने से पहले जनता से किए सभी वादे को पुरा कर लें।

चंडीगढ़, 3 जनवरी 2022। पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री पद संभालते ही घोषणाओं की झड़ी लगा दी। सीएम चन्नी पुरज़ोर कोशिश कर रहे हैं कि आचार संहिता लगने से पहले जनता से किए सभी वादे को पुरा कर लें। वहीं अब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं, इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी कांता चावला ने सीएम चन्नी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यह साबित कर दिया है कि राजनेताओं की बात पर यकीन करने वाले लोग ग़लत हैं । लक्ष्मी कांता चावला ने सीएम चन्नी से सवाल करते हुए कहा कि 36 हज़ार कर्मचारी कब पक्के होंगे यह हमलोग नहीं जानते हैं ?

‘1 लाख परिवारों को भूखा मार रही सरकार’

‘1 लाख परिवारों को भूखा मार रही सरकार’

भारतीय जनता पार्टी की पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी कांता चावला ने कहा कि पंजाब में 1 लाख लोग हैं जो कॉन्टैक्ट पर काम कर रहे हैं। ऑउटसोर्सिंग के ज़रिए उनका हक़ भी मारा जा रहा है, पंजाब की सरकारें 1 लाख परिवारों को भूखा मारने का काम कर रही हैं। पहले शिरोमणि अकाली दल की सरकार भूखा मार रही थी और अब पंजाब की कांग्रेस सरकार भूखा मार रही हैं। उन्होंने कहा कि यह जो बोर्ड लगाए गए हैं 36 हज़ार कच्चे कर्मचारी को पक्के किए गए, उन बोर्डों पर स्याही डाल दीजिए। या फिर सभी कच्चे मुलाज़िमों को पक्का कर अपनी शाख बचा लें। अगर यह कर्मचारी पक्के नहीं होंगे तो जितनी जवाबदेही आपकी होगी उतनी ही जवाबदेही राज्यपाल की भी है।

Recommended Video

    चन्नी ने अपने परिवार की 2 डॉक्टर महिलाओं को पक्का करवाने की थी पैरवी, जानिए किसने लगाया आरोप ?
    ‘पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ है जनता’

    ‘पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ है जनता’

    लक्ष्मी कांता चावला ने कहा कि ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के झूठे वादे से 1 लाख परिवार और करीब 10 लाख मतदाता पंजाब सरकार के खिलाफ़ है। इसलिए आपके कार्यकाल (चन्नी सरकार के कार्यकाल) के चार से पांच दिन जो भी बचे हुए हैं। इन बचे हुए दिनों में कच्चे मुलाज़िमों को पक्का कर दें, अगर कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं कर सकते हैं तो फिर जितने भी बोर्ड लगाए गए हैं उसे हटवा लें। आपके द्वारा लगाए गए फ्लैक्स बोर्ड से जनता का मज़ाक उड़ रहा है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने वाले बोर्ड ज़ख्म पर नमक छिड़कने का का रहे हैं। लक्ष्मीकांता चावला ने सीएम चन्नी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मंत्री पद पूरी ज़िंदगी के लिए नहीं मिलते हैं। इसमें चाहे तो इज़्ज़त कमा लो चाहे बेइज़्ज़ती करवा लो। आपने (चरणजीत सिंह चन्नी) अपमान का रास्ता चुन लिया है।

    पूर्व कैबिनेट मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप

    पूर्व कैबिनेट मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप

    लक्ष्मी कांता चावला ने सीएम चन्नी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सीएम चन्नी द्वारा लिए गए फ़ैसले से यह साफ़ हो गया है कि जनता उस चन्नी को नहीं चुनेगी जो झूठे वादे करता है। उन्होंने कहा कि वह चरणजीत सिंह चन्नी को साल 2007 से जानती हैं, उस वक्त वह (चन्नी) अपने परिवार की दो डॉक्टर महिलाओं को पक्का करवाने के लिए कहते थे। बादल आईसीयू में थे वहां जाकर आपने पक्का करवाने के लिए फोन करवाते हुए कहा था कि वहां ट्रांसफर करवा दो जहां काम नहीं करना पड़े। लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि चुनाव नज़दीक आ रहे हैं सब बाते जनता के सामने रखूंगी। वह मुख्यमंत्री ही क्या जिसकी बात पर जनता विश्वास न करे और जनता से झूठ बोले। उन्होंने कहा कि जनता का ख़याल नहीं तो कम से कम अपना ही ख़याल कर लें क्योंकि आने वाले दिन आप लोगों (पंजाब कांग्रेस) के लिए अच्छे नहीं हैं। जनता ने तो इंदिरा गांधी का भी राज बदल दिया था।


    ये भी पढ़ें: पंजाब में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका, सरकार की तरफ़ से नहीं उठाए जा रहे ठोस क़दम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+