कैंसर की जंग जीतने के बाद पंजाब पुलिस में शामिल हुई डॉगी सिम्मी, कई तस्करों को चटा चुकी है धूल
Punjab police dog Simmi: पंजाब की फरीदपुर पुलिस में शामिल सिम्मी को कैंसर की लड़ाई जीतने के बाद स्क्वाड में वापस शामिल कर दिया गया है।

Punjab police dog Simmi: लंबे समय से कैंसर से जूझ रही पंजाब पुलिस के कैनाइन दस्ते में शामिल सिम्मी अब ड्यूटी पर वापस लौट आई है। सिम्मी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थी।
फरीदकोट के एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि सिम्मी अब स्वस्थ है और उसकी सेहत में लगातार सुधार भी हो रहा है। बताते चलें कि लैब्राडॉर सिम्मी कैनाइन दस्ते में लंबे समय से सेवाएं दे रही है। इससे पहले उसने एक विदेशी से नशीला पदार्थ जब्त करने में पुलिस की मदद भी की थी।
कैनाइन स्क्वाड में शामिल होने का सिम्मी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें सिम्मी कैंसर को मात देकर वापस दस्ते में शामिल होती नजर आ रही है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी सिम्मी को घुमाता नजर आ रहा है।
बताते चलें कि पुलिस के कैनाइन दस्ते में शामिल डॉग्स अहम भूमिका निभाते हैं। सरहदी इलाकों में तस्करों को पकड़ने की बात हो या फिर किसी अन्य अपराधी को, ये डॉग्स हमेशा दस्ते में तैनात रहकर पुलिसकर्मियों की मदद करते हैं। पंजाब पुलिस अपने डॉग्स का ख्याल रखती है। दस्ते में तैनात डॉग्स के रखरखाव पर ही लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं।
पंजाब में पुलिस के डॉग्स को खास तरह की ट्रेनिंग्स भी दी जाती है। इसमें ट्रैकर, नारकोटिक्स और विस्फोटक शामिल हैं। इन डॉग्स को फिल्लौर अकादमी में ट्रेनिंग दी जाती है। डॉग्स जब छोटे होते हैं तो तभी से उन्हें ट्रेनिंग दी जाती है। पेट्रोलिंग के वक्त भी डॉग्स को स्पेशल गाड़ी में ले जाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications