पंजाब: 30 जनवरी को होगा चंडीगढ़ मेयर चुनाव, बिना किसी सुरक्षाकर्मी-समर्थकों के आएंगे पार्षद, HC का बड़ा आदेश
Chandigarh Mayor Elections: चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में अपना आदेश दे दिया है। अदालत ने आदेश देते हुए कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव 30 जनवरी को सुबह 10 बजे होंगे।
उच्च न्यायालय ने कहा कि वोट देने आने वाले पार्षद बिना किसी सुरक्षाकर्मी और समर्थकों के आएंगे। पार्षदों की सुरक्षा की जिम्मेदारी चंडीगढ़ पुलिस की है। नगर निगम चुनाव के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह से चंडीगढ़ पुलिस की होगी।

चुनाव टलने पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर साधा निशाना
वहीं, इससे पहले चडीगढ़ मेयर चुनाव टलने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। आप के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा था कि हार के डर से बीजेपी बौखला गई है। यह बीजेपी का षडयंत्र है, जिसके चलते उन्होंने मेयर का चुनाव टाल दिया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: AAP अपने दम पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव, कांग्रेस के साथ गठबंधन के बीच CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान












Click it and Unblock the Notifications