टला चंडीगढ़ मेयर चुनाव तो राघव चड्ढा ने बताया षड्यंत्र, कहा- INDIA गठबंधन की जीत से डर गई BJP

Chandigarh mayor election: चंडीगढ़ मे आज यानी 18 जनवरी को मेयर पद के लिए चुनाव होना था, जो फिलहाल टाल दिया गया है। हालांकि, चुनाव टालने का अभी आधिकारिक नोटिफिकेशन आना बाकी है। चुनाव टाले जाने पर आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने इसे भारतीय जनता पार्टी का षड्यंत्र बताया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, 'हम आज भी चुनाव प्रशासन से यही विनती करेंगे कि अगर एक पीठासीन अधिकारी बीमार हुआ है तो दूसरा पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया जाए। चुनाव आज निर्धारित थे... भाजपा पहले चुनाव सचिव को बीमार करती है फिर पीठासीन अधिकारी को बीमार करती है और फिर चुनाव रद्द करती है।'

Raghav Chadha

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि यह साफ दिखाता है कि कायर भाजपा INDIA गठबंधन से डर गई। राघव चड्ढा ने कहा कि वो दिन दूर नहीं कि भाजपा इतनी बीमार हो जाए, उन्हें (BJP) लोकसभा 2024 के चुनावों से भी भागना पड़ जाए। कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर यह फैसला लिया है कि हम हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

राघव चड्ढा ने कहा कि कोर्ट में जाकर इंसाफ की, न्याय की गुहार लगाएंगे। उन्होंने कहा कि हर संभव प्रयास करेंगे कि मेयर का चुनाव हो। जिसमें साफ तौर पर इंडिया गठबंधन जीत रहा है और भाजपा हार रही है। कहा कि जरा सोचिए अभी यह तो छोटा सा चुनाव है मेयर का, इसमें इंडिया गठबंधन ने भाजपा की नींद उड़ा दी है।

उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि कायर बीजेपी इंडिया गठबंधन के हाथों अपनी हार को देखते हुए डर गई...बौखला गई और उस बच्चे जैसा व्यहार कर रही है, जो बच्चा गली क्रिकेट में आउट होने के बाद अपना बेट लेकर घर चला जाता है कि अब मैच नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि मेरा देश की जनता से निवेदन है कि पार्टियां आएंगी-जाएंगी...सरकारें भी बनेगी-गिरेंगी। लेकिन इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा से छुटकारा पाना जरुरी है। अगर भाजपा सत्ता में बनी रही तो वह एक-एक कर सारे चुनाव रद्द कर देगी और भारत को नॉर्थ कोरिया बना देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+