पंजाब में AAP के विधायक जसवंत सिंह गज्जन के ठिकानों पर CBI की रेड, मिला ढेर सारा कैश
चंडीगढ़, मई 07। पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा के कई ठिकानों पर सीबीआई ने रेड मारी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने 40 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में यह कार्रवाई की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जसवंत सिंह के घर से सीबीआई की टीम को लगभग 16.57 लाख रुपए कैश (विदेशी मुद्रा) बरामद हुआ है। इसके अलावा 94 साइन किए हुए ब्लैंक चेक और कई आधार कार्ड समेत कई आपत्तिजनक दस्तावेद भी बरामद किए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी अभी भी जारी है।

आपको बता दें कि जसवंत सिंह गज्जन माजरा पंजाब के संगरूर (अमरगढ़) से विधायक हैं। सीबीआई ने उनके मलेरकोटला इलाके में स्थित ठिकाने पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह जसवंत सिंह का पैतृक घर है। सीबीआई ने यह कार्रवाई बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर की है।












Click it and Unblock the Notifications