कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ने का किया औपचारिक ऐलान, 'पंजाब लोक कांग्रेस' के नाम से बनाई नई पार्टी

चंडीगढ़, नवंबर 02। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कैप्टन अमरिंदर ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि कांग्रेस के साथ मेरा 40 साल की राजनीति का सफर आज खत्म हो गया है। कैप्टन ने अपने इस्तीफे में नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के फैसले पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि इस फैसले को लेकर एक दिन कांग्रेस आलाकमान बहुत पछताएगा।

Amarinder singh

अमरिंदर सिंह ने बनाई नई पार्टी

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने इस्तीफे के साथ ही नई पार्टी का ऐलान भी कर दिया है, जिसका नाम उन्होंने 'पंजाब लोक कांग्रेस' रखा है। आपको बता दें कि कैप्टन ने सीएम पद से इस्तीफे के बाद ही ये साफ कर दिया था कि वो कांग्रेस पार्टी छोड़ेंगे और अपनी नई पार्टी का गठन करेंगे। कैप्टन अमरिंदर ने 2 महीने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। सिद्धू से तनातनी की वजह से उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दिया था।

बीजेपी की सहयोगी बनेगी कैप्टन की नई पार्टी?

सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद ये कयास लगने लगे थे कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने बीजेपी में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया था, लेकिन अब ये अटकलें भी लगनी शुरू हो गई हैं कि कैप्टन अपनी पार्टी को बीजेपी की सहयोगी पार्टी जरूर बना सकते हैं। हालांकि अभी कैप्टन और बीजेपी के बीच किसान आंदोलन को लेकर मतभेद हैं, जिसे सुलझाने पर काम चल रहा है और अगर ये मामला सुलझ गया तो बीजेपी और कैप्टन की सहयोगी पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एकसाथ नजर आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+