पंजाब में नशा विरोधी अभियान शुरू, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिए थे निर्देश
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मंशानुसार पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक विशेष नशा विरोधी जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके अनुरूप, पंजाब पुलिस आयुक्त और मुख्य पुलिस अधीक्षक (सीपी/एसएसपी) आम जनता, युवाओं, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), क्लबों आदि को शामिल करने के लिए अपने-अपने जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
इस अभियान के तहत बास्केटबॉल टूर्नामेंट, कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल मैच, साइक्लोथॉन, जागरूकता शिविर, नाटक, स्ट्रीट गेम, मैराथन, सेमिनार और सार्वजनिक बैठकें आयोजित की जाएंगी, शनिवार को फतेहगढ़ साहिब के बाबा बंदा सिंह बहादुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में इस अभियान की शुरुआत फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा आयोजित "फतेह कप - एक समावेशी और ऊर्जावान बास्केटबॉल कार्यक्रम" के साथ हुई।

फतेहगढ़ साहिब के सीनियर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल ने इस आयोजन को नशीली दवाओं की लत के विरूद्ध जागरूकता पैदा करने की एक पहल बताया और कहा कि यह पहल समुदाय को एक साथ लाती है, खास रूप से खेल के माध्यम से टीम वर्क, अनुशासन और स्वस्थ जीवन पर जोर देती है। कार्यक्रम बेहद ही प्रभावशाली था।
यह भी पढ़ें Punjab: पंजाब सरकार का फैसला, जल्द होगी 300 पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती












Click it and Unblock the Notifications