पंजाब: बॉर्डर पर BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, 9 पैकेट ड्रग्स बरामद

नई दिल्ली, 9 मई: पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी ना'पाक' हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पहले तो वो तारबंदी के नीचे सुरंग बनाकर तस्करी करवाता था, लेकिन अब उसने तकनीकी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। रविवार को एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, लेकिन सतर्क जवानों ने उसे नाकाम कर दिया। साथ ही उस पर रखा तस्करी का सामान भी जब्त किया। पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाकर जांच की जा रही है।

Amritsa

बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के मुताबिक अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जवानों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। वो सीमा की दूसरी ओर से घुसपैठ कर रहा था। इससे 9 पैकेट बरामद हुए हैं, जिनका वजन 10.67 किलोग्राम है। इन पैकेट्स में हेरोइन होने का संदेह है। वहीं बीएसएफ की कार्रवाई में ड्रोन के परखच्चे उड़ गए। उसकी भी जांच की जा रही है। साथ ही आसपास के सेक्टर में अलर्ट घोषित कर दिया गया।

10 दिन पहले भी ऐसी घटना
आपको बता दें कि अभी 10 दिन पहले भी ऐसी घटना घटी थी, जहां 29 अप्रैल को एक ड्रोन को अमृतसर में ढेर किया गया। ये ड्रोन भी पाकिस्तान की ओर से आ रहा था। उस दौरान बीएसएफ ने बताया था कि ड्रोन अमृतसर सेक्टर के धनो कलां गांव में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी जवानों ने उसकी आवाज सुनी। ड्रोन इलाके में कुछ गिराने वाला था, लेकिन तब तक जवानों ने उसे मार गिराया। जांच में पता चला कि वो मेड इन चाइना डीजेआई मैट्रिस 300 ड्रोन था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+