शादी के दिन फिल्मी स्टाइल में दुल्हन का अपहरण, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पंजाब। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में शादी के लिए ब्यूटी पार्लर में तैयार होने पहुंची दुल्हन को हथियारों से लैस युवकों ने किडनैप कर लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह मुक्तसर के गांधी चौक में स्थित स्थित पार्लर में गांव चक पाली वाला मोहल्ला की लड़की शादी के लिए मेकअप कराने गई थी। कुछ देर बाद कार सवार छह हथियारबंद युवक पहुंचे और पार्लर के अंदर से तैयार होती लड़की का अपहरण कर लिया। पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

फिल्मी स्टाइल में युवती को उठा ले गया लड़का

फिल्मी स्टाइल में युवती को उठा ले गया लड़का

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती अपनी दादी, एक अन्य महिला और भाई के साथ ब्यूटी पार्लर में आई थी। युवती को पार्लर में छोड़कर महिलाएं व उसके भाई बाजार में कहीं चले गए। इस बीच कार में सवार छह हथियारबंद युवक पार्लर में घुस गए और लड़की को फिल्मी स्टाइल में घसीटकर बाहर ले आए।

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

एसपीडी रणबीर सिंह ने बताया कि लड़के की पहचान हो गई है। वह फाजिल्का के गांव बरनावाली का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक के गांव में दबिश दी है, लेकिन वह वहां नहीं मिला।

युवती ने बचने की को​शिश की, लेकिन नाकाम रही

युवती ने बचने की को​शिश की, लेकिन नाकाम रही

युवती ने बचने की बहुत को​शिश की, लेकिन वह नाकाम रही। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाश ह​थियार लहराते हुए लड़की को उठा ले गए।

युवती दो दिन पहले भी मेकअप के लिए गई थी

युवती दो दिन पहले भी मेकअप के लिए गई थी

जानकारी मिली है कि युवती उक्त पार्लर में दो दिन पहले भी मेकअप के लिए गई थी। बता दें, पुलिस शहर के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+