2 पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुस आए, BSF ने चलाई गोलियां, बॉर्डर पर 1 ड्रोन को मार गिराया

अमृतसर। पाकिस्तान की तरफ से लगातार ड्रोन बॉर्डर के इस पार भेजे जा रहे हैं। वहीं, निगरानी में जुटे भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान घुसपैठ की तमाम कोशिशें को नाकाम कर रहे हैं। बीएसएफ की ओर से आज बताया गया कि, बीती रात पाकिस्तान की ओर से 2 ड्रोन बॉर्डर एरिया में मंडराते दिखे। ये ड्रोन अमृतसर और तरनतारन जिले के बार्डर एरिया में थे।

Border Security Force (BSF) shot down A pakistani drone On india pakistan border

ड्रोन देखकर बीएसएफ के जवानों ने गोलियां चलाईं। उस दौरान अमृतसर के पास 1 ड्रोन को मार गिराया गया। वहीं, दूसरा ड्रोन वापस चला गया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि, 28-29 अप्रैल की मध्य रात्रि के बाद पुल कंजरी के पास पाकिस्तानी की ओर से हलचत तेज हो गई थी। मगर, हमारे जवान चौकस थे। जवानों ने गोलियां चलाकर पाकिस्तान के एक ड्रोन को गिरा दिया। उसके बाद काले रंग का ड्रोन पुलिस और बीएसएफ के ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन में खेतों से मिला।

Border Security Force (BSF) shot down A pakistani drone On india pakistan border

तरनतारन जिला स्थित बीएसएफ की चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने बताया कि, उनके यहां भी पाकिस्तान से ड्रोन आया। यह घटना भिखीविंड कस्बे के अधीन आते आउट पोस्ट बाबा पीर के फेंस पार की है। जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग शुरू की तो ड्रोन वापस पाक सीमा में वापस लौट गया।

सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख का इनाम
मालूम हो कि, भारतीय जवानों ने अब तक कई पाकिस्तानी ड्रोन मार भी गिराए हैं। इसके अलावा आए रोज ड्रोन चले आने की घटनाएं भी घटित हो रही है। लगातार पनपी सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए बीएसएफ ने अब आम नागरिकों को भी प्रोत्साहित करने का फैसला लिया है। इसके लिए बीएसएफ ड्रोन की घुसपैठ की जानकारी देने वालों के लिए 1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+