देश में सबसे ज्यादा हेट स्पीच भाजपा वाले देते हैं: भगवंत मान
भगवंत मान ने कहा कि जिसने पूरे देश में स्वास्थ्य क्रांति लाई, उस सत्येंद्र जैन को जेल में बंद कर दिया। दिल्ली में स्कूल बनाने वाला, जिसने लाखों गरीबों बच्चों को नीट-एमबीबीएस में जाने के योग्य कर दिया, उस मनीष सिसोदिया को इन लोगों ने जेल में बंद कर दिया। राज्यसभा में मोदी जी के खिलाफ उठकर बोलने वाला संजय सिंह जेल में है। अब ये लोग अरविंद केजरीवाल को अंदर ले गए। मुझे समझ नहीं आता है कि देश के अंदर लोकतंत्र है, आखिर कहां है लोकतंत्र।
भगवंत मान ने कहा कि सबसे ज्यादा देश में हेट स्पीच भाजपा वाले देते हैं। गोली मारो, ये आतंकवादी हैं, इनको वोट दोगे तो ये आपके घर में आएंगे, ये है हेट स्पीच। अरविंद केजरीवाल के घर पर ईडी की रेड पर तीखा हमला करते हुए भगवंत मान ने कहा कि ये अच्छा है रात 8 बजे छापा मारने आ जाओ, 9 बजे तक छापा मारते रहो, उसके बाद ले जाओ, उसके बाद देखते हैं, रिमांड मांगेंगे, ये करेंगे, वो करेंगे। केंद्र सरकार इन जांच एजेंसियों का इस्तेमाल हथियार के तौर पर कर रही है।

भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी चट्टान के साथ अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी है। आप अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लोगे, पर उसकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। मैं भी अपना काम छोड़कर उनके लिए आया हूं। उन्होंने कहा अच्छी राजनीति के लिए अच्छे व्यक्ति चाहिए। मैं भी आर्टिस्ट था, लोकप्रिय था, मुझे क्या जरूरत थी। भाजपा वाले मुझे भी गाली देते रहते हैं। असल में इन लोगों को दुख इस बात का है कि आम लोग जीतकर हमारी कुर्सियों पर क्यों बैठे हैं।












Click it and Unblock the Notifications