BJP का राष्ट्रीय नेतृत्व चंडीगढ़ निगम चुनावों के लिए गंभीर, इस तरह तैयार की जा रही रणनीति

नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कमर कस चुकी है। इस कड़ी में भाजपा संगठन को मज़बूत करने में जुट गई है।

चंडीगढ़, अक्टूबर 16, 2021। नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कमर कस चुकी है। इस कड़ी में भाजपा संगठन को मज़बूत करने में जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनावो के लिए पार्टी द्वारा बनाये गए चुनाव प्रभारी विनोद तावडे और चुनाव सह प्रभारी इंदु बाला गोस्वामी की नियुक्ति का स्वागत किया है। वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विनोद तावडे और इंदु बाला गोस्वामी की नियुक्तियो से भारतीय जनता पार्टी को आने वाले चंड़ीगढ़ नगर निगम चुनावों में इन नेताओं का पार्टी को मार्गदर्शन मिलेगा और भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी ।

राष्ट्रीय नेतृत्व का स्वागत

राष्ट्रीय नेतृत्व का स्वागत

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि एक राष्ट्रीय सचिव को चुनाव प्रभारी बनाना और वरिष्ठ सांसद को चुनाव सह प्रभारी बनाना इस बात का प्रमाण है कि राष्ट्रीय नेतृत्व चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों को पूरी गंभीरता से ले रहा है उन्होंने इन नियुक्तियों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया। साथ हि उन्होंने यह विश्वास भी दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के कार्यकर्ता राष्ट्रीय नेतृत्व की आशाओं पर खरा उतरेंगे। सभी 35 सीटों पर जीत दिलवाने के लिए पूरी जी जान से मेहनत करेंगे। सभी सीटें जीतकर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को तोहफे के तौर पर देंगे। उन्होंने ने यह भी बताया कि उक्त दोनों नेता जल्द ही चंडीगढ़ आकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

'595 बूथों की कमेटियों का गठन'

'595 बूथों की कमेटियों का गठन'

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि दिसंबर होने वाले नगर निगम की तैयारियां ज़ोरों से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारियों के दौरान संगठन की मज़बूती पर ज़्यादा ध्यान दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश के छह ज़िलो में बांटा गया है। उन ज़िलों में 35 वार्डों को पार्टी के मॉडलों के हिसाब से गठित किया गया है। इसके पार्टी 595 बूथों की कमेटियों का भी गठन कर लिया है। इसके नीचे पोलिंग स्टेशन (शक्ति केन्द्र) तक में भारतीय जनता पार्टी ने पन्ना केमटी का गठन किया है।

छह मोर्चे मंडल लेवल तक गठित

छह मोर्चे मंडल लेवल तक गठित

अरुण सूद ने बताया कि पार्टी के छह मोर्चे हैं जो मंडल लेवल तक गठित हैं। भारतीय जनता पार्टी के 17 प्रकोष्ठ को भी गठित करने के साथ 27 विभाग को भी गठित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बूथ लेवल से लेकर वोटर लिस्ट के पेज लेवल तक मज़बूत किया गया है। नगर निगम के चुनाव में पिछले छह साल से कॉर्पोरेशन में मेयर भारतीय जनता पार्टी के ही बनते आ रहे हैं। विकास कार्य जो भारतीय जनता पार्टी ने किया है वही चुनाव का मुद्दा रहेगा। इसी के तर्ज़ पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

AAP पर अरुण सूदे ने किया कटाक्ष

AAP पर अरुण सूदे ने किया कटाक्ष

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास आज की तारीख़ में भी आम आदमी पार्टी के पास ना तो संगठन है और ना ही उनके पास चेहरे हैं। कांग्रेस से आए कुछ लोगों के सहारे आम आदमी पार्टी अपने संगठन को खड़ा करने की कोशिश कर रही है ।आम आदमी पार्टी का विकास बारिश के दिनों में दिल्ली की जनता देख चुकी है। पंजाब में भी आम आदमी पार्टी पूरी तरह से फेल हुई है और चंडीगढ़ में भी इनका कोई आधार नहीं है। चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी वोट कटुआ है इसके अलावा जनाधार या आधार नहीं है।


ये भी पढें: क्या पंजाब में SAD और कांग्रेस हो सकते हैं एक ? प्रकाश सिंह बादल के इस बयान से चढ़ा सियासी पारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+