पंजाब सीएम भगवंत मान के खिलाफ पुलिस में शिकायत, नशे की हालत में गुरुद्वारे जाने का आरोप

चंडीगढ़, 16 अप्रैल। बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने आज शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत भगवंत मान के कथित तौर पर नशे की हालत में गुरुद्वारे में जाने को लेकर कराई गई है। बग्गा ने पंजाब के डीजीपी से शिकायत पर कार्रवाई की मांग की है।

Bhagwant Mann

बग्गा ने शिकायत किए जाने की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर देते हुए लिखा "गुरुद्वारा दमदमा साहिब में नशे की हालत में जाने के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मैं डीजीपी पंजाब से अपनी शिकायत पर कार्रवाई करने की अपील करता हूं।" इसके साथ ही बग्गा ने शिकायत का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है।

क्या है मामला?

Recommended Video

    Arvind Kejriwal की गारंटी पर CM मान का बड़ा ऐलान, बिजली मुफ्त | वनइंडिया हिंदी

    पंजाब में गुरुद्वारों का प्रबंधन देखने वाली प्रमुख संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत सिंह मान ने बैसाखी के मौके पर तख्त दमदमा साहिब में नशे की हालत में गए थे। 14 अप्रैल को देश भर में सिखों का प्रमुख बैसाखी पर्व मनाया गया था।

    एसजीपीसी ने पंजाब सीएम से इस पूरे वाकये को लेकर पंजाब सीएम मान से माफी की भी मांग की थी।

    अब इसी मसले को लेकर बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पंजाब सीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+