पंजाब: विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र BJP तैयार कर रही ये रणनीति, जानिए चुनाव पर कितना पड़ेगा असर
पहली बार ऐसा हो रहा है कि पंजाब में भाजपा चुनावी मैदान में शिरोमणि अकाली दल के साथ नहीं उतरी है। इसलिए इस बार भारतीय जनता पार्टी सभी 117 सीटों का आंकलन कर स्थिति का जायज़ा ले रही है।
चंडीगढ़, 26 नवम्बर 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी किसान आंदोलन की वजह से प्रचार प्रसार नहीं कर पा रा रही थी, लेकिन पीएम मोदी ने तीन कृषि कानून वापस लेने का ऐलान कर भाजपा के लिए चुनावी प्रचार की राह आसान कर दी है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि पंजाब में भाजपा चुनावी मैदान में शिरोमणि अकाली दल के साथ नहीं उतरी है। इसलिए इस बार भारतीय जनता पार्टी सभी 117 सीटों का आंकलन कर स्थिति का जायज़ा ले रही है। क्योंकि किसान आंदोलन की वजह से भारतीय जनता पार्टी सिर्फ़ शहरी इलाकों तक हि सीमित थी। इसलिए अब गांव-गांव बूथ स्तर तक भाजपा चुनावी अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। ग्राउंड रिपोर्ट मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी रिपोर्ट के आधार पर चुनावी रणनीति तैयार करेगी।

कैप्टन और भाजपा का गठबंधन
पंजाब के सियासी गलियारों में यह चर्चा ज़ोरों पर है कि भारतीय जनता पार्टी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की नवगठित पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का गठबंधन तय है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक अपने कार्यकर्ता को भेज कर जायज़ा ले रही है, कयास ये लगाए जा रहे हैं कि जिस हलका में भारतीय जनता पार्टी की पकड़ कमज़ोर होगी वहां से कैप्टन की पार्टी को टिकट दिया जा सकता है। इसलिए कैप्टन के साथ गठबंधन करने से पहले भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अपनी सियासी पकड़ का आंकलन करना चाह रही है। चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ बैठक के दौरान यह फ़ैसला लिया गया।

कांग्रेस के खिलाफ़ कैप्टन के पास दस्तावेज़
कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने की ख्वाहिश का इजहार कर चुके हैं बावजूद इसके भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को लेकर कोई बयानबाज़ी नहीं कर रही है। भाजपा पंजाब में अपनी जमीनी पकड़ देखने के बाद ही गठबंधन के पत्ते खोलेगी। हालांकि कैप्टन तो अपनी तरफ़ से गठबंधन की पूरी कोशिश में हैं। उन्होंने तो यहा तक कहा दिया है कि वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वह एक बयान में यह भी कह चुके हैं कि उनके पास कांग्रेस के खिलाफ काफी मैटेरियल है। जिस तरह से कैप्टन बयानबाज़ी कर रहे हैं इससे साफ लग रहा है कि कैप्टन को कांग्रेस को मात देने के लिए भाजपा का सहारा चाहिए। वहीं सियासी जानकारों का कहना है कि भाजपा भी कैप्टन के सहारे ही चुनावी नैय्या पार लगा पाएगी। पंजाब के चुनावी रण में दोनों को एक दूसरे की ज़रूरत है।
Recommended Video

सभी सीटों का जायजा ले रही BJP
भारतीय जनता पार्टी अभी तक 23 सीटों पर ही चुनाव लड़ती आ रही थी, लेकिन शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन टूटने के बाद यह पहला मौका है जब भाजपा सभी (117) सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसलिए किसी भी तरह के गठबंधन से पहले भारतीय जनता पार्टी सीटों का आंकलन करना चाह रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह भले ही भाजपा के लिए फ़ायदेमंद साबित हों लेकिन पंजाब में अपनी पार्टी बनाने के बाद अभी तक उनके साथ कोई भी विधायक, सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद नहीं जुड़ा है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी को यह अच्छे ,से पता है कि जब तक आचार संहिता नहीं लागू होती तब तक तस्वीर साफ़ नहीं हो पाएगी।
ये भी पढ़ें: पंजाब के सियासी गलियारों की बड़ी खबर, CM का विरोध, कैप्टन के लिए काग्रेस ने तैयार की नई रणनीति
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications