पंजाब:आम बजट का सियासी माइलेज लेने की तैयारी में BJP, जानिए क्या है रणनीति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट के बाद आत्मनिर्भर व्यवस्था पर देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया।
चंडीगढ़, 2 फरवरी 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट के बाद आत्मनिर्भर व्यवस्था पर देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। बजट के क्या मायने हैं और पार्टी की किस सोच को लेकर बजट बनाया गया है, इस बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। इसी कड़ी में चंडीगढ़ भाजपा द्वारा भी स्थानीय सेक्टर 33 स्थित प्रदेश कार्यालय कमलम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा कल सदन में पेश किए गए बजट के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ नए भारत के निर्माण की तरफ़ बढ़ता एक क़दम है।

कार्यकर्ताओं दी गई बजट की जानकारी
पीएम मोदी देश को आधुनिकता की तरफ ले जाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। पहले की गई गलतियों में किये गए सुधारों की बदौलत भारत की अर्थव्यवस्था निरंतर बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को बजट के प्रत्येक पहलू के बारे में विस्तार से समझाया तथा कहा कि इस बजट में प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय बजट के पीछे विकास की जो सोच है उसको किस प्रकार से क्रियान्वयन में लाया जा सकता है। इस अवसर पर चंडीगढ़ से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को बड़ी बारीकी से बजट के प्रावधानों को समझाया है तथा बताया है कि आगामी वर्षों में सरकार का रोड मैप क्या होगा। किन-किन बिंदुओं पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाएगा।

'हर वर्ग के उत्थान के प्रति सरकार वचनबद्ध'
अरुण सूद ने कहा कि केंद्र की सरकार हर वर्ग की आत्मनिर्भरता के प्रति बहुत गंभीर है तथा हर वर्ग के उत्थान के प्रति वचनबद्ध है। अन्न दाताओं को ऊर्जा दाता बनाने का प्रयास किए जा रहे हैं । इस बजट में हर वर्ग के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं जिससे प्रत्येक क्षेत्र में विकास होगा। हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन ने भाजपा द्वारा देशव्यापी कार्यक्रम आयोजन किए जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का धन्यवाद किया व बजट की विस्तृत व्याख्या के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन से भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने बजट को अधिक सरलता से समझने में आसानी हुई है। प्रधानमंत्री ने बजट के प्रत्येक पहलु को आसान शब्दो मे समझाया है और बताया है कि इस बजट का आम जनता पर क्या असर होने वाला है।

आम जनता तक पहुंचाए बजट के प्रावधान
अरुण सूद ने कहा कि आशा व्यक्त की कि भाजपा के कार्यकर्ता इन योजनाओं तथा बजट के प्रावधानों को आम जनता तक लेकर जाएंगे ताकि आम जनता को बजट में दिए गए प्रावधानों की जानकारी हो सके। अरुण सूद ने कार्यकर्ताओं से यह भी आह्वान किया कि वे बजट के सभी प्रावधानों को आम जनता तक लेकर जाएं और लोगों को देश की केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में समझाएं तथा इस बजट का देश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ने वाला है उसके बारे में भी लोगों को अवगत कराएं। इस अवसर पर चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, हिमाचल भाजपा के सहप्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री चंद्रशेखर, नगर निगम में मेयर सरबजीत कौर सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा, जिला, मंडल पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया । इसके अलावा जिला स्तर पर भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से जुड़े।
ये भी पढ़ें : पंजाब: सुबह बने प्रत्याशी, नामांकन भरने गए तो आया संदेश और टूट गया सपना, जानिए क्या है मामला ?












Click it and Unblock the Notifications