BJP Candidate List: बीजेपी ने जारी की 19वीं लिस्ट, संगरूर समेत पंजाब की 3 सीटों के लिए घोषित किए कैंडिडेट
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कैंडिडेट्स की एक और लिस्ट जारी की है। नई सूची के तहत भाजपा ने पंजाब की तीन सीटों के लिए नामों का ऐलान किया है। जिसमें आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर और संगरूर सीटें शामिल है।
लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया जारी है। वहीं बीजेपी ने तीन सीटें आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर और संगरूर के लिए पत्ते नहीं खोला था। बुधवार को पार्टी ने इन सीटों के लिए नामों का ऐलान कर दिया। बीजेपी ने आनंदपुर साहिब से डॉ. सुभाष शर्मा, फिरोजपुर से राणा गुरुमीत सिंह सोढ़ी और संगरूर से अरविंद सिंह खन्ना का टिकट दिया है।

अरविंद खन्ना कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं। खन्ना 2004 में कांग्रेस की टिकट पर संगरूर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, वे अकाली दल के सुखदेव सिंह ढींढसा से चुनाव हार गए थे । उनकी अपनी समाज सेवी संस्था उम्मीद फांऊडेशन है। जिसके जरिए खन्ना निःशुल्क मेडिकल सुविधाएं देते रहे हैं।
बता दें कि खन्ना 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। मौजूदा समय में वे प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। खन्ना, भाजपा पंजाब की कोर समिति और वित्त समिति के सदस्य हैं।
दरअसल, पंजाब की 13 सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग होनी है। सातवें यानी आखिरी चरण (1 जून) में गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, दपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजाबाद, बाठिंडा, संगरूर और पटियाला सीटों पर वोटिंग होगी।












Click it and Unblock the Notifications