मान सरकार की बड़ी पहल; पंजाब के इस अस्पताल में मिलेगी बेहतरीन सुविधाएं

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार की पहल पर सड़क दुर्घटनाओं और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जान बचाने के उद्देश्य से गुरु नानक देव अस्पताल में अति-आधुनिक तकनीकों से लैस ट्रॉमा सेंटर बनाया जा रहा है। 59 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला ट्रॉमा सेंटर जून 2025 तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के अलावा इमरजेंसी सेवा भी मौजूद रहेगी। इसके साथ ही इसे तीन लेयर में बांटकर मरीजों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाने की योजना है। अस्पताल प्रशासन द्वारा सेंटर को निर्धारित समय पर बनाने के लिए पूरी तरह से रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

Bhagwant Mann

गुरु नानक देव अस्पताल में पहले ट्रॉमा सेंटर नहीं था। इस अस्पताल में रोजाना ओपीडी में जहां 2000 से अधिक मरीज सेवाए लिए के लिए ही आते हैं। वहीं, एमरजैंसी में करीब एक दर्जन मरीज भर्ती होते हैं। अस्पताल में अमृतसर के अलावा बाहरी जिलों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से भी मरीज इलाज के लिए बड़ी संख्या में आते है। अस्पताल की एमरजैंसी में मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया जाता था व बाद में मरीज की हालत को देखते हुए उसको आईसीयू में शिफ्ट किया जाता था। अस्पताल में जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसके अनूकूल आईसीयू में बैड की संख्या कम रही थी।

पहले इस अस्पताल में मरीजों को आईसीयू में बैड न मिलने कारण रेफर करना पड़ता था, लेकिन अब मेडिकल शिक्षा और खोज विभाग द्वारा सरकार मेडिकल कॉलेज के अधीन कैंसर इंस्टीच्यूट के पास ही ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। यह सेंटर अति-आधुनिक तकनीकों से लैस होगा और इसमें 3 जोन बनाने की योजना है, सबसे गंभीर मरीजों को रेड जोन में रखा जाएगा।

इस जोन में आधुनिक मशीनरी, न्यूरो सर्जन, ऑर्थो डॉक्टर, टैक्नीशियन और सहयोगी स्टाफ 24 घंटे मौजूद रहेंगे। येलो जोन और ब्लू जोन दोनों में घायल मरीजों को रखा जाएगा। ट्रॉमा सेंटर में एक्स-रे, सिटी स्कैन, एमआरआई, आईसीयू वेंटिलेटर ऑक्सीजन आदि सहित एमरजैंसी मशीनरी आदि से लैस होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+