भगवंत मान सरकार की बड़ी पहल, अमृतसर में आयोजित होगा 3 दिवसीय विज्ञान मेला

Punjab News: भगवंत मान की नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार प्रदेश के समावेशी विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सीएम भगवंत मान की अहुवाई में राज्य के सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढ़ांचे को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

इसी कड़ी में अमृतसर में विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो 18 से 20 नवंबर, 2024 तक चलेगा। 3 दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में छात्रों की रुचि को बढ़ाना है। साइंस महोत्सव में छात्रों को इंटरैक्टिव परफॉर्मेंस, अट्रैक्टिव एक्टिविटी और क्रिएटिव कॉम्पिटिशन के जरिए STEM सब्जेक्ट्स को जीवंत करना है।

पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (PSCST) और अमृतसर का जिला प्रशासन खालसा कॉलेज द्वारा इस 3 दिवसीय साइंस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अमृतसर के जिला प्रशासन खालसा कॉलेज में विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में साइंस के प्रति छात्रों में जिज्ञासा जगाने के लिए अलग- अलग तरह की डिजाइन की गई साइंस एक्टिविटी का प्रदर्शन करेगा।

Bhagwant Mann

इस प्रोग्राम के मुख्य आकर्षणों में लैब ऑन व्हील्स और मनोरंजक सर्कस ऑफ साइंस जैसे इंटरैक्टिव एजुकेशनल एक्सपिरियस शामिल हैं। इसका उद्देश्य छात्रों को आकर्षक तरीके से STEM शिक्षा में समर्पित करना है। सरकार का मानना है कि क्विज़, पोस्टर-मेकिंग और मॉडल-बिल्डिंग जैसी प्रतियोगिताएं स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों के बीच रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच को और बढ़ावा देंगी।

कार्यक्रम में पंजाब के 8 हजार स्कूलों के छात्र शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में हस्तशिल्प और स्वास्थ्य उत्पादों से जुड़े पंजाब के उद्योग अपने योगदान का प्रदर्शन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+