भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, पंजाब के स्कूलों में मनाया जाएगा 'बैग लेस डे'

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में मान सरकार फोकस कर रही है। राज्य में इसकी शुरुआत स्कूल के लेवल पर की जारी ही है। मुख्यमंत्री मान प्रदेश के बच्चों के भविष्य को बदलने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

इस क्रम में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पंजाब में बैग लेस डे मनाने के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, स्कूल में महीने के आखिरी शनिवार को बैग लेस डे मनाने मनाया जाएगा। स्टूडेंट्स को इस दिन पढ़ाई नहीं बल्कि अलग-अलग तरह की गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। यह बैग लेस डे 6वीं से 8वीं क्लास तक के लिए होगा।

Bhagwant Mann

बैग लेस डे पर कौशल निखारा जाएगा

इसके पीछे पंजाब सरकार का मकसद है कि बैग लेस डे पर बच्चों को पढ़ाई के अलावा उनका कौशल निखारा जाए। बच्चों को खेल, आर्ट एंड क्राफ्ट, साइंस लैब, बागवानी, सांस्कृतिक प्रोग्राम, समाजिक सेवा गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। जिससे बच्चों की कला बाहर आएगी और खुद को निखार पाएंगे।

इसलिए लाया गया बैग लेस डे

पंजाब सरकार का उद्देश्य है कि PSEB स्टूडेंट्स को सिर्फ किताबों तक ही नहीं बल्कि दुनिया को रूबरू करवाया जाए सरकार। बच्चों को कौशल निखार कर, उन्हें एक जिम्मेदार व्यक्ति के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करवाना चाहती है।

राज्य सरकार के इस कदम से स्टूडेंट्स का विकास होगा और उनकी रचनात्मकता बढ़ेगी। सरकार ने सभी स्कूल प्रमुखों को इन हिदायतों का पालन करने आदेश जारी किए हैं। वहीं स्टूडेंट्स ने इस कदम का स्वागत किया है। स्टूडेंट्स का कहना है कि उन्हें किताबों के ज्ञान के अलावा उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+