दिवाली से पहले भगवंत मान सरकार ने दिए कई तोहफे, कैबिनेट की बैठक में बड़े ऐलान

पंजाब में भगवंत मान सरकार ने दिवाली से पहले सौगातों का पिटारा खोल दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अहम बैठक में शहीद परिवारों, युद्ध में विकलांब होने वाले सैनिकों, पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों, व्यापारियों, बुजुर्गों को लेकर बड़े फैसले लिए गए हैं।

प्रदेश सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की शुरुआत की गई है। नांदेड़ साहिब, वाराणसी, तलवंडी साबो, ज्वालाजी, नैना देवी, चिंतपूर्णी की यात्रा सरकार बुजुर्गों को मुफ्त में कराएगी।

 bhagwant mann

इसके लिए 40 करोड़ रुपए का फंड रखा गया है। प्रदेश सरकार बुजुर्गों को धार्मिक स्थल के दर्शन विशेष ट्रेन, वोल्वो बस से कराएगी। इस स्कीम को 27 नवंबर को श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर लॉन्च किया जाएगा।

इसके साथ ही शहीदों की विधवाओं की पेंशन को भी बढ़ा दिया गया है। पहले इन लोगों को 10 हजार रुपए पेंशन हर साल मिलती थी, लेकिन इसे अब बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दिया गया है। वहीं पैरामिलिट्री फोर्सेज में दिव्यांग हुए लोगों को सरकार ने अतिरिक्त अनुदान राशि देने का फैसला लिया है।

जो जवान युद्ध में 70-100 फीसदी दिव्यांग होते थे उन्हें सरकार ने 20 लाख की बजाए 40 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने का फैसला लिया ह। 51-75 फीसदी दिव्यांग को को 10 की बजाए 20 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। 25-50 फीसदी दिव्यांग हुए लोगों को 5-10 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

इसके साथ ही पंजाब सरकार ने व्यापारियों को भी बड़ी राहत देने का फैसला लिया है। लंबे समय से लंबित ओटीएस योजना को मंजूरी दे दी गई है। इससे व्यापारियों को काफी लाभ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+