'कोई और नहीं वो ही...', अमृतसर में फायरिंग केस में NRI शख्स की एक्स वाइफ पर लगे आरोप

अमृतसर में दिनहाड़े एनआरआई पर फायरिंग के मामले में हमलावरों की पहचान का जा रही है। इस बीच पीड़ित दंपति ने बड़े आरोप लगाए हैं। एनआरआई सुखचैन सिंह की पत्नी अमनदीप कौर ने अपने परिवार के लोगों के ही शामिल होने की आशंका व्यक्त की है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

पंजाब के अमृतसर जिले में हुई फायरिंग की घटना को लेकर पीड़ित एनआरआई सुखचैन सिंह की पत्नी अमनदीप कौर ने घटनाक्रम की जानकारी की। उन्होंने कहा, "...वे हमारे आवास में घुस गए और गोलीबारी शुरू कर दी... हमें इस घटना में सुखचैन सिंह की पूर्व पत्नी के परिवार के सदस्यों की संलिप्तता पर संदेह है...उचित कार्रवाई की जानी चाहिए...।''

NRI Sukhchain Singh and Amandeep

प्लान बनाकर घर में घुसे फिर फायरिंग
घटना अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर स्थित दरबुर्जी कस्बे की कहा है। जहां सुबह के समय तीन अज्ञात बदमाश एक घर में घुस गए। उन्होंने घर में मौजूद एक युवक पर फायरिंग शुरू कर दी।। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रिंकू नामक अमेरिकी नागरिक के रूप में हुई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीनों बदमाश घर में घुसते हैं और रिंकू पर गोलियां चलाने लगते हैं। घटना के समय घर में परिवार के सभी लोग मौजूद थे। परिवार वालों ने रिंकू को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन बदमाशों ने उन्हें भी धमकाया।

आरसी पूछने के बहाने घर में ली एंट्री
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 7:30 बजे दो लोग रिंकू के घर आए थे। उन्होंने गाड़ी की आरसी पूछने के बहाने घर में प्रवेश किया और युवक पर गोलियां चला दीं। घटना के दौरान घायल युवक के परिवार वालों ने हमलावरों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया, लेकिन बदमाशों ने एक न सुनी और युवक के सिर और गर्दन में गोली मार दी। पुलिस का कहना है कि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके परिजन भी अस्पताल में ही मौजूद हैं। फिलहाल, घायल युवक के बयान दर्ज कर मामले की गहन छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+