लोकसभा चुनाव पर भगवंत मान की नजर, पंजाब में शुरूआप प्रत्याशियों की खोज शुरू
BHAGWANT MANN: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2024 के आरंभ में होने वाले आम चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भगवंत मान की अगुवाई में आप पंजाब की विभिन्न लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की तलाश कर रही है, जोकि विपक्षी पार्टियों को कड़ी टक्कर दे सकें। मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबियों का मानना है कि भगवंत मान यह जानते हैं कि राज्य में लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को जिताने का दारोमदार उनपर ही है।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सबसे कार्य काम उम्मीदवारों के चयन की तरफ ध्यान देने का किया है। आम आदमी पार्टी द्वारा मजबूत उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है। इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस के साथ समझौता होने को लेकर तस्वीर स्पष्ट नहीं हुई है, इसलिए फिलहाल आम आदमी पार्टी का पूरा ध्यान सभी 13 लोकसभा सीटों की तरफ केंद्रित है। माना जा रहा है कि अगर कांग्रेस से समझौता होता है, तो उसके तहत मिलने वाली सीटों पर आप का फोकस ज्यादा रहेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान को पता है कि पंजाब की कई सीटों पर पार्टी को मजबूत उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारने होंगे। इसके लिए वह खुद बाकि पार्टियों के मजबूत नेताओं पर भी नजरें जमाए बैठे हैं।
यह भी पढ़ें देवेंद्र फडणवीस पर CM भूपेश बघेल का पलटवार, कहा- उन्हें अपना इलाज कराना चाहिए
ज्ञात हो कि जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव के वक़्त भी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने कांग्रेस के सुशील रिंकू को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया था, क्योंकि वह मजबूत उम्मीदवार थे। इसका आम को लाभ भी मिला और पार्टी को उपचुनाव में जीत हासिल हुई थी। लिहाजा लोकसभा के आम चुनावों में भी कुछ नेताओं को शेष पार्टियों से 'आप' में शामिल करवाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव को लेकर भगवंत मान कोई भी रिस्क उठाना नहीं चाहते हैं।
इस बात के आसार हैं कि मार्च, 2024 में लोकसभा चुनावों की घोषणा हो सकती है, इसलिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को अगले कुछ महीनों के अंदर आप द्वारा लड़ी जाने वाली सीटों पर उम्मीदवारों का चयन करने के पक्ष में हैं। लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दाव पर लगेगी ,लिहाजा मान ने तैयारी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें पंजाब में विजिलेंस जागरूकता सप्ताह शुरू, सीएम भगवंत मान के संदेश का हुआ वाचन












Click it and Unblock the Notifications