हमारी सरकार ने 40000 से अधिक युवाओं को रोजगार दिया: भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 567 नवनियुक्त उम्मीदवारों को अलग-अलग विभागों में नियुक्ति पत्र सौंपा है। चंडीगढ़ के सेक्टर 35 स्थित निकाय भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र बांटा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 40 हजार युवाओं को नौकरी देने का दावा किया है।

नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब सरकार बिना किसी सिफारिश या घूस के नौकरी दे रही है। ऐसे में आपकी यह जिम्मेदारी बनती है कि आप जब सरकारी कुर्सी पर बैठे तो किसी गरीब व्यक्ति से पैसा ना लें, उन्हें हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश करें। गरीबों के किसी भी काम को नहीं कहना है। गरीब की हां ही भगवान का मंदिर है।

CM MANN

मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 हजार से ज्यादा नौकरियां दे चुकी है हमारी सरकार। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जो युवा बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं वो थोड़ा धैर्य रखें। जो भी व्यक्ति योग्य है उसे नौकरी जरूर मिलेगी। हमारे लिए सभी खास हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साढे़ तीन करोड़ की जनता की जिम्मेदारी हमारे ऊपर है। पिछली असफलता को कभी भी दिल पर नहीं लेना चाहिए। हम कड़ी मेहनत करती रहें तो सफलता जरूर मिलेगी। सीएम ने कहा कि मैं लहरागागा से पहला चुनाव हार गया, लेकिन कड़ी मेहनत को जारी रखा। फिर 2014 में जीत दर्ज की और उसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुबह उठते ही विरोधी हमे कोसना शुरू कर देते हैं। लेकिन पहले जिन कुर्सियों पर इन लोगों के बेटे-बेटियां बैठते थे, उनपर अब आम घर के लोग बैठते हैं। हरभजन सिंह ईटीओ के पहले शादियों में बैंड बजाते थे, आज वह प्रदेश के बिजली मंत्री हैं। लोगों के लिए काम कर रहे है।

प्रदेश में 800 आम आदमी क्लीनिक खुलने वाला है, यहां एक करोड़ से अधिक लोग अपना इलाज करवा चुके हैं। विरोधी इन चीजों पर कुछ नहीं बोलते हैं। तीर्थयात्रा योजना, 90 फीसदी बिजली माफ, पंजाब सरकार ने हाल ही में प्राइवेट थर्मल प्लांट को खरीदा, नहरों से गांव तक पानी पहुंच पहुंचा है, लेकिन इनपर कोई बात नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+