हम काम की राजनीति करते हैं, नाम की नहीं: भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम काम की राजनीति करते हैं, हम नाम की राजनीति नहीं करते हैं। पंजाब का मुख्यमंत्री बने मुझे दो साल हो गए हैं, दो साल में मैंने 42 हजार से अधिक सरकारी नौकरी दी है।
दो साल में हमने 829 आम आदमी क्लीनिक बना दिए हैं, जहां सवा करोड़ लोग आकर दवा लेकर चले गए। क्या सरकार को यह काम नहीं करना चाहिए। आम आदमी क्लीनिक को बंद करने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन का पैसा रोक रखा है। उनका कहना है कि ये मत बनाओ। 26 जनवरी की परेड में पंजाब की झांकी नहीं होगी, आखिर क्यों।

आजादी में 80 फीसदी योगदान हमारे पुरखों का है, हमारे पुरखों ने कुर्बानी दी। आप 15 अगस्त, 26 जनवरी को पंजाब के बिना मना लोगे, कैसे मना लोगे, आखिर आपकी हिम्मत कैसे हुई। ये होते कौन हैं शहीद भगत सिंह, करतार सिंह सराबा, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह, मदन लाल ढींगरा, ये लोग झांकी में थे, आखिर ये लोग कौन होते हैं इन लोगों की झांकी को रिजेक्ट करने वाले। क्या ये लोग भगत सिंह से बड़े हो गए।
जिन लोगों ने देश जीतकर दिया, क्या ये लोग उनसे बड़े हो गए। मुझे तो ये शक है कि अगर इनका बस चले तो राष्ट्रीय गीत जन गण मन से ये लोग पंजाब का नाम निकाल देंगे, ये लोग पंजाब से इतनी नफरत करते हैं। पंजाब वो है जो पूरे देश का पेट भी पालता है, पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर का बॉर्डर है, हमारे बेटे, आज कारगिल से लेकर पंजाब तक हमारे बेटे सीना तानकर खड़े हैं। पाकिस्तान की ओर से जब गोली चलती है तो हमारे बेटे सबसे आगे खड़े होते हैं और ये लोग पंजाब से इतनी नफरत करते हैं।
गौर करने वाली बात है कि दिल्ली शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। ईडी की गिरफ्तारी के बाद केंद्र पर हमला बोलते हुए भगवंत मान ने कहा कि भाजपा की राजनीतिक टीम (ED),केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती...क्योंकि AAP ही BJP को रोक सकती हैं। सोच को कभी भी दबाया नहीं जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications