CM मान बोले- अभी कांग्रेस के 3-4 पूर्व मंत्री और हैं रडार पर, भ्रष्टाचार में संलिप्त मिले तो होगी कार्रवाई
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। हाल में अवैध खनन मामले में भोआ से कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके अलावा एक और विधायक पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। सीएम भगवंत मान ने कहा है कि कांग्रेस के और तीन-चार पूर्व मंत्री रडार पर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, यदि उक्त पूर्व मंत्री भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि, कांग्रेस के चार पूर्व मंत्री ऐसे हैं जो हाल ही में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का चोला पहने चुके हैं। जबकि पंजाब कांग्रेस के एक पूर्व अध्यक्ष ने काफी पहले 50 साल बाद कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा की नाव पकड़ ली थी। इन सभी घटनाक्रमों को कांग्रेस की ऐसी हालत ऐसे समय में हुई है जब पंजाब में संगरूर के लोकसभा उपचुनाव के लिए 23 जून को है।

पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को भी हाल में गिरफ्तार किया गया। पाल 2017 से 2022 तक भोआ (आरक्षित) विधायक रहे थे। हाल के विधानसभा चुनाव में उन्हें कृषि मंत्री लाल चंद कटारुचक ने 1,200 मतों से हराया था। पुलिस ने एक शिकायत के बाद खनन किरियां गांव में कृष्णा क्रशर पर छापा मारा था। पुलिस ने तीन ट्रक खनन सामग्री, एक क्रेन और एक ट्रैक्टर-ट्रेलर जब्त किया था। बताया जा रहा है कि, पाल का परिवार कृष्णा क्रशर यूनिट में भागीदार है। पंजाब में विधानसभा चुनाव बुरी तरह हारने के बाद राज्य कांग्रेस की हालत बहुत ही ज्यादा खराब हो गई है। वर्तमान में कांग्रेस के चार पूर्व मंत्री स्टेट विजिलेंस की रडार पर हैं, जबकि एक पूर्व मंत्री जेल में हैं जो रोड रेज मामले में हत्या का दोषी होने की सजा काट रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications