सीएम भगवंत मान ने गुड फ्राइडे पर प्रभु ईशा मसीह के बलिदान को किया याद
गुड फ्राइडे के मौके मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सत्या की राह पर चलने का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा गुड फ्राइडे के अवसर पर आइए हम सभी सत्य की रक्षा के लिए ईसा मसीह द्वारा दिए गए महान बलिदान को याद करें।
आइए हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। बता दें कि गुड फ्राइडे के ही दिन ईसा मसीह का निधन हुआ था। इस दिन को प्रभु ईशा मसीह के बलिदान दिवस के रूप में याद किया जाता है।

बता दें कि रोम के शासक पिलतुस ने ईसा मसीह को मृत्युदंड का फरमान सुनाया था, जिसके बाद उन्हें कांटों का ताज पहनाया गया और उन्हें चाबुक से मारा गया। बाद में उन्हें कीलों की मदद से सूली पर लटका दिया गया। इसी वजह से इस दिन को ब्लैड डे भी कहा जाता है। ईसा मसीह के निधन से जुड़ी ऐसी क्या खास बात है कि इसे गुड फ्राइडे के नाम से जाना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि जिस दिन प्रभु ईशा मसीह को फांसी पर लटकाया गया उस दिन फ्राइडे था। ईसाई समुदाय में ईस्टर संडे को आता है और इससे दो दिन पहले शुक्रवार होता है, यही वजह है कि इसे गुड फ्राइडे के नाम से हर वर्ष 29 मार्च को मनाया जाता है।
माना जाता है कि दो हजार वर्ष पहले यरूशलम के गैलिली प्रांत में ईसा मसीह नाम के संत का जन्म हुआ था। वो अहिंसा, एकता का संदेश दिया करते थे। लोग उन्हें ईश्वर मानने लगे थे। लेकिन एक वर्ग ऐसा भी है जो ईसा मसीह से चिढ़ते थे। उनका मानना था कि ईशा मसीह अंधविश्वास फैलाते हैं। रोम के शासक पिलातुस खुद को ईश्वर का बेटा बताते थे।












Click it and Unblock the Notifications