'...वो चुनाव के पहले देंगे लॉलीपॉप, झांसे में मत आना', भगवंत मान का BJP पर निशाना

पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के मतदाताओं से विशेष अपील की है। उन्होंने के वोटर्स को चुनावी दिनों में किसी के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। सीएम ने कहा कि वोटिंग से पहले दो महीनों तक कुछ पार्टियों ने नेता जनता को लॉलीपॉप देने का काम करते हैं, लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म होते हैं, वे जनता के बीच से गायब हो जाते हैं।

चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने पंजाब और दिल्ली में क्रांति देखी है। हम उसके चश्मदीद गवाह हैं। छत्तीसगढ़ को बने हुए 23 साल और देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, लेकिन अबतक कुछ नहीं बदला। मान ने कहा, "गरीब अपने बच्चे और बुजुर्गों का इलाज नहीं करा सकता। ऐसे में इनके (भाजपा) जुमलों में मत आना। 15 लाख रुपये वाला भी जुमला ही निकला। जब मैं सांसद था तो मैंने संसद में कहा था कि 15 लाख की रकम लिखने से पहले स्याही सूख जाती है। कालेधन के बारे में सोचता हूं तो कलम रुक जाती है। हर बात तो जुमला निकली अब तो यह भी संदेह है कि क्या चाय बनानी आती है।"

Bhagwant Mann in Chhattisgarh

वहीं केजरीवाल ने मस्तूरी में कहा था कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, लेकिन आज तक इन पार्टियों ने चुनावों में आकर नहीं कहा कि मैं अच्छे स्कूल बना दूंगा। अगर अच्छे स्कूल बन गए होते, बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल गई होती तो आज देश गरीब नहीं होता।

वहीं केजरीवाल ने कवर्धा में दावा किया कि अगर छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो खरीफ और रबी की सारी फसलें एमएसपी के जरिए खरीदी जाएगी। हम यहां पर धंधा करने के लिए नहीं आए हैं, हम यहां पर अपना धंधा छोड़कर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+