पंजाब सरकार जल्‍द भरेगी प्रिन्टिंग और स्‍टेशनरी विभाग के 269 पद, मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया लक्ष्‍य

पंजाब सरकार प्रिंटिंग और स्‍टेशनरी विभाग के 269 पदों को भरने जा रही है। पंजाब के मुद्रण और स्‍टेशनरी मंत्री अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब सरकार अपनी प्रेस क्षमता को उन्नत करने के अलावा मुद्रण और स्‍टेशनरी विभाग में ये पद भरने की तैयारी कर ली है।

aman

मंत्री ने बताया पंजाब सरकार की प्रिन्टिंग और स्‍टेशनरी संबंधी जरूरतों को सरकारी प्रिन्टिंग प्रेस से ही पूरा किए जाने के उद्देश्‍य को मुमकिन बनाने के लिए इन पदों को भरने की कवायद शुरू की है। इसके साथ ही सरकारी प्रेस की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा।

मुद्रण और स्टेशनरी मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद ने पहले ही विभाग के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है। सरकारी मुद्रण सुविधा को बढ़ाने के लिए, मंत्री ने अधिकारियों को पंजाब सरकार प्रेस, मोहाली में सर्वोत्तम सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए नई मशीनरी और नवीनतम उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया में तेजी लाने का भी निर्देश दिया है।

शुक्रवार को पंजाब कैबिनेट के मंत्री अमन अरोड़ा ने मुद्रण एवं स्‍टेशनरी विभाग के प्रमुख सचिव वी के मीणा, कंट्रोलर हरप्रीत सिंह सूदन और अन्‍य अधिकारियों के साथ विभाग के कार्य प्रणाली और काम काज का जायजा भी लिया।

राज्‍य सरकार के प्रिंटिंग और स्‍टेशनरी संबधी सभी कार्य विभाग स्‍तर पर किए जाएं, इसे वास्‍तव में संभव करने के का निर्देश मंत्री ने विभाग के अधिकारियों दिया।

इसके साथ ही मंत्री अमन अरोड़ा ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि वर्तमान जरूरतों के अनुसार सरकारी प्रिंटिंग सुविधा को अपग्रेड करने के एि नयी मशीनरी और उपकरों को खरीदने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। जिससे पंजाब सरकार के सरकारी प्रेस एस ए एस नगर मोहाली में अत्‍याधुनिक सहूलियतें को वास्तविक बनाया जा सके। मंत्री ने कहा ऐसा करने से सरकारी दस्‍तावेंजों की गोप‍नियता को बनाकर रखने में सहायता भी मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+