भगवंत मान को सीएम फेस घोषित कर 'दिल दा मामला' पर नाचे केजरीवाल, आप ने शेयर किया वीडियो
भगवंत मान को सीएम फेस घोषित कर 'दिल दा मामला' पर नाचे केजरीवाल, आप ने शेयर किया वीडियो
चंडीगढ़ ,18 जनवरी: अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अहम फैसला लेते हुए भगवंत मान को आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो लोगों के उत्साह को देखते हुए मान का सीएम बनना तय है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी आम आदमी पार्टी ने इस ऐलान का जश्न मनाया है। एक वीडियो पार्टी ने शेयर किया है, जिसमें अरविंद केजरीवाल भी जमकर नाच रहे हैं।
Recommended Video

क्या है वीडियो
आम आदमी पार्टी ने 'हे बेबी' फिल्म के गाने दिल दा मामला है दिलबर में अभिनताओं के चेहरों को राजनेताओं के चेहरों से एडिट कर इस वीडियो को शेयर किया है। गाने में हीरोइन विद्या बालन के लिए अक्षय कुमार और रितेश देशमुख डांस करते हैं लेकिन हीरोइन उनको भाव ना देकर बाद में एंट्री मारने वाले शाहरुख खान के साथ जाती है। वीडियो में अक्षय और रितेश के चेहरे पर सिद्धू और सीएम चन्नी का फेस लगाया गया है, जबकि शाहरुख को मान की तरह दिखाया गया है। अरविंद केजरीवाल इसमें खूब नाच रहे हैं तो राहुल गांधी उदास हैं।
फीडबैक के बाद घोषित किया नाम
आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल का कहना है कि करीब 21 लाख लोगों ने उनकी ओर से जारी नंबर पर भगवंत मान को सीएम फेस बनाने के लिए वोट किया है। जिसके बाद वो उनको सीएम फेस घोषित कर रहे हैं। 48 साल के भगवंत मान पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से सांसद और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

पंजाब में 20 फरवरी को डाले जाएंगे वोट
पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है। पूरे राज्य में एक चरण में ही वोट डाले जाएंगे। आयोग ने पहले 14 फरवरी की तारीख तय की थी लेकिन बाद में गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर विधानसभा चुनाव 14 फरवरी के बजाय 20 फरवरी को एक चरण में कराने का फैसला किया गया।












Click it and Unblock the Notifications