पंजाबः बठिंडा के बस स्टॉप में आग लगने से एक कंडक्टर की मौत, धूं-धूं कर जल उठी बसें
बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले के एक बस स्टैंड पर गुरुवार की बीती रात करीब साढ़े दस बजे लगी आग में 3 बसों के जल जाने से एक बस कंडक्टर की मौत हो गई। आग जिले के भगत भाई का बस स्टैंड पर लगी। आग की घटना में चार बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार रात करीब 10:15 बजे बसों में आग लग गई। घटना में बस के अंदर सो रहे एक कंडक्टर की जलकर मौत हो गई।

मृतक की पहचान एक निजी बस कंपनी के कंडक्टर गुरदास सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आग हादसे में न्यू मालवा बस कंपनी की दो बसें, जलाल बस सेवा की एक बस और जीबीएस बस सेवा की एक बस जल कर खाक हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड में प्राइवेट व सरकारी करीब एक दर्जन बसें खड़ी थी, जहां पर हर रोज की तरह मालवा बस कंपनी व जलाल बस सर्विस की बसें भी खड़ी की गई। वीरवार की रात 10:15 बजे बसों को आग लग गई। जबकि पहले एक बस को आग लगी, जिस ने तीन अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications