इस राज्य में प्लास्टिक बैन होगा: CM बोले- 1 जुलाई को सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगा दी जाएगी
इस राज्य में प्लास्टिक बैन होगा: CM बोले- 1 जुलाई को सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगा दी जाएगी
चंडीगढ़। पंजाब में नई सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाएगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने कहा है कि, राज्य को हरा-भरा और सेहतमंद वातावरण वाला बनाए रखने के लिए कार्बन उत्सर्जन को कम करना है, इसलिए प्लास्टिक पर पाबंदियां लगानी होंगी।

मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने आज आगामी जुलाई महीने से एक बार प्रयोग में आने वाले प्लास्टिक पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया है। विगत विश्व पर्यावरण दिवस-2022 पर हुए राज्य स्तरीय समागम के दौरान विज्ञान, प्रौद्यौगिकी और पर्यावरण के सचिव राहुल तिवाड़ी ने भी पर्यावरण की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार से अनुरोध किया था कि, ऐसे फैसले लिए जाएं जिनसे प्रदूषण पर रोक लगे। जिसके उपरांत सरकार ने कहा कि पंजाब को हरा-भरा और सेहतमंद बनाने के लिए जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी लगाई जाएगी।
सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने कहा कि, हमारी सरकार महान गुरु साहिबान के दिखाऐ मार्ग पर चलते हुये पंजाब को साफ़-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है। सरकारी सचिव ने पर्यावरण के संरक्षण और राज्य के बहुमूल्य कुदरती साधनों के संरक्षण में शानदार योगदान के लिए मौजूदा वर्ष से शहीद भगत सिंह पंजाब राज्य पर्यावरण पुरस्कार देने का ऐलान किया है। वहीं, विज्ञान, प्रौद्यौगिकी और पर्यावरण के सचिव राहुल तिवाड़ी ने राज्य भर में 55 एसटीपीज स्थापित करने का ऐलान करते हुए कहा कि, ये अत्याधुनिक प्लांट जल प्रदूषण के स्तर को कुछ हद तक घटाने के साथ-साथ संशोधित पानी की खेती और अन्य सहायक धंधों के लिए प्रयोग करेंगे। जैविक ईंधन आधारित औद्योगिक इकाईयों को कुदरती गैस आधारित इकाईयों में तब्दील करने के लिए कदम उठाए गए हैं।

सरकार ने औद्योगिक इकाईयों में अत्याधुनिक मीटर लगाकर औद्योगिक इकाईयों की ऑनलाइन निगरानी शुरू की है और साथ ही इसकी जांच करने के लिए ऑनलाइन निगरानी स्टेशन भी शुरू किए हैं, जिससे पानी और हवा के प्रदूषण का स्तर घटाया जा सके। विज्ञान, प्रौद्यौगिकी और पर्यावरण के सचिव राहुल तिवाड़ी ने बताया कि, इस साल 1.20 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है और कार्बन उत्सर्जन को घटाने के लिए 'क्लाइमेट एक्शन प्लान 2.0' तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications