पंजाब: रेल से सफर करने वाले यात्री ध्‍यान दें, इन रूट्स पर कई ट्रेनें 8-9 अगस्‍त को कैंसिल रहेंगी

चंडीगढ़। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना दी गई है। जो लोग पंजाब से होकर जाने वाली ट्रेनों में सफर करते हैं, वे इस पर ध्‍यान दें। राजस्‍थान, पंजाब और हर‍ियाणा की कुछ ट्रेनें 8 व 9 अगस्‍त को कैंस‍िल रहेंगी। कुछ शॉर्ट टर्म‍िनेट होंगी। इस बारे में रेलवे का कहना है कि, प्री-इंटरलॉक‍िंग और नॉन इंटरलॉक‍िंग व इंजीन‍ियर‍िंग वर्क के चलते संचा‍लन पर असर पड़ेगा। बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-सादुलपुर रेल सेक्‍शन पर स्थित सादुलपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य क‍िया जाएगा। इसके ल‍िए ट्रेफ‍िक ब्लॉक लिया जा रहा है। ज‍िसकी वजह से पंजाब, हर‍ियाणा और राजस्‍थान की कई ट्रेनों को रद्द और आंश‍िक तौर पर रद्द रखने का न‍िर्णय ल‍िया गया है।

Indian railways: Attention passengers those travelling by rail Via Punjab, many trains on will be cancelled on 8-9 August

उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-सादुलपुर रेल सेक्‍शन पर स्थित सादुलपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य क‍िया जाएगा. इसके ल‍िए ट्रेफ‍िक ब्लॉक लिया जा रहा है ज‍िसकी वजह से पंजाब, हर‍ियाणा और राजस्‍थान की कई ट्रेनों को रद्द और आंश‍िक तौर पर रद्द रखने का न‍िर्णय ल‍िया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्‍ता कैप्टन शशि किरण के अनुसार, बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-सादुलपुर रेल सेक्‍शन पर स्थित सादुलपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगीः-

रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. ट्रेन संख्या 04776, हनुमानगढ-सादुलपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.08.22 व 09.08.22 को रद्द रहेगी.
2. ट्रेन संख्या 04775, सादुलपुर-हनुमानगढ़ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.08.22 व 09.08.22 को रद्द रहेगी।

Indian railways: Attention passengers those travelling by rail Via Punjab, many trains on will be cancelled on 8-9 August

आंशिक रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. ट्रेन संख्या 04744, लुधियाना-चूरू स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 08.08.22 को लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा हिसार स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. ट्रेन संख्या 04745, चूरू-लुधियाना स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.08.22 को चूरू से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा हिसार स्टेशन से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+